सबसे पुराने शहर, आज यहां दिखते है कुछ ऐसे हालात!

punjabkesari.in Tuesday, Mar 21, 2017 - 11:08 AM (IST)

दुनिया बहुत ही बड़ी है। इसमें कुछ नई और कुछ सालों पुरानी जगहें आज भी मशहूर हैं। आज हम कुछ पुराने शहरों की बात करने जा रहे हैं, जो आज भी मौजूद हैं। यह शहर बटवारे के कारण अलग-अलग देशों में बट गए थे, जो आज किसी खंडर में तब्दील हो रहे हैं। आइए जानते है इन पुराने शहरों के बारे में , जिनकी पुराने शहरों में होती है।

 
1. अलेप्पो, सीरिया

इस शहर को प्राचीन शहरों के रूप में तीसरे स्थान पर रखा गया है। अलेप्पो सीरिया का सबसे बड़ा नगर है, जो  उत्तर-पश्चिम में भूमध्य सागर के तट से थोड़ी दूरी पर बसा है। यह नगर पुराने समय से एशिया और यूरोप के बीच बिजनेस का केन्द्र रहा है। 
 
2. बाइब्लोस, लेबनान

यह 7000 साल पुराना लेबनान का बाइब्लोस दुनिया के दूसरा पुराना शहर है। इतना ही नहीं, यह शहर टूरिस्ट अट्रैक्शन का भी अच्छा-खासा केन्द्र है। टूरिस्ट यहां प्राचीन मंदिर कैसल और सेंट जॉन बैपटिस्ट चर्च देखने के लिए आते है। 

3. दमिश्क, सीरिया

यह शहर भी पुराने शहरों की गिनती में मौजूद है। दमिश्क का इतिहास जितना प्रसिद्ध रहा है, यह शहर आज भी उतना ही महत्व रखता है। इस शहर में कई घूमने के जगहें है, जो टूरिस्टो को अपना ओर आकर्षित करती है। 

4. सुसा, ईरान

यह शहर प्राचीन तो है लेकिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए काफी प्रसिद्ध है। आज के समय में सुसा की आबादी 65,000 है।

5. जेरिको, फलस्तीन

यह दुनिया का सबसे प्राचीन शहर है। जॉर्डन नदी के किनारे पर स्थित इस प्राचीन शहर में 20 हजार की आबादी वाला कस्बा है। यह समय के अनुसार अलग-अलग देशों के बस में आया है। 


 

Punjab Kesari