Shani Pradosh Vrat: शनि देव को चढ़ाएं ये चीजें, शनिदोष दूर होकर चमक उठेगा भाग्य

punjabkesari.in Friday, Apr 23, 2021 - 12:13 PM (IST)

अप्रैल महीने का दूसरा प्रदोष व्रत 24 तारीख दिन शनिवार रखा जाएगा। शनिवार यह व्रत आने से शनि प्रदोष व्रत कहा जाएगा। ऐसे में इस शुभ दिन पर भगवान शिव व देवी गौरा के साथ शनिदेव की पूजा करने से भी विशेष लाभ मिलेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनि प्रदोष के दिन कुछ खास चीजें चढ़ाने से न्याय के देवता शनि देव की असीम कृपा पाई जा सकती है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...


- शनिदेव की पूजा में उन्हें काला कपड़ा, काले तिल, उड़द दाल और तेल चढ़ाएं। मान्यता है कि इससे प्रसन्न होकर शनि भगवान अपने भक्तों को मनचाहा फल देते हैं।

PunjabKesari

- बूंदी के लड्डू काली गाय को खिलाएं। साथ ही तेल से चुपड़ी रोटी काले कुत्ते को खिलाएं। इससे शनिदोष दूर होकर भाग्य में वृद्धि होगी।

PunjabKesari


- कांसे की कटोरी में तिल का तेल डालें। फिर इसमें अपना चेहरा देखकर दान कर दें। 


- तेल में खाना बनाकर किसी गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति को खिलाएं।

 

- शनिदेव की कृपा पाने के लिए पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

PunjabKesari


- इस शुभ दिन पर कम से कम एक माला शनि मंत्र का जाप करें। इससे दुर्भाग्य दूर होकर आप पर शनिदेव की कृपा बनी रहेगी।


- शनिदेव की प्रतिमा देखते समय उनकी आंखों में ना देखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static