Ram Navami पर नारियल के लड्डू का भोग लगाकर करें भगवान राम को प्रसन्न, जानिए आसान रेसिपी

punjabkesari.in Thursday, Mar 30, 2023 - 11:41 AM (IST)

राम नवमी का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन को भगवान राम के जन्मदिन के रुप में मनाया जाता है। ये त्योहर हिंदू धर्म में बहुत ही महत्व रखता है। इस दिन लोग विधि विधान से भगवान राम की पूजा करती हैं। इस शुभ मौके पर भक्त भगवान राम की प्रार्थना करते हैं और उनके लिए विशेष प्रसाद भी बनाते हैं। आप भगवान राम को नारियल के लड्डू से भोग लगा कर प्रसन्न कर सकते हैं। आइए जानते हैं आसान रेसिपी...

सामग्री

सूखा नारियल- डेढ़ कप 
 रोज सिरप-1 बड़ा चम्मच 
 घी -2 चम्मच
कंडेंस्ड मिल्क- 1/2 कप 
गुलाबजल- 2 बड़े चम्मच  
क्रश किए हुए मिक्स ड्राई फ्रूट्स- 1/2 कप 
एक मुट्ठी बदाम 
एक मुट्ठी भुनी हुई मूंगफली

विधि

1. सबसे पहले आप एक पैन को गर्म करें और उसमें एक टी स्पून घी डालें।
2. हल्का गर्म होने के बाद उसमें मेवा भुन लें और फिर उसे प्लेट में निकाल कर अलग रख लें।
3. अब उसी कढ़ाई में एक छोटा चम्मच घी और सूखा नारियल डालें और इसे लगाताक चलाएं।
4. तब तक चलाएं जब तक नारियल पर न जाए।
5. नारियल पकने के बाद इसमें कंडेंस्ड मिल्क के साथ रोज सिरप और गुलाब जल डालकर सभी को एक साथ मिलाएं। इसे लगातार चलाते हुए पकाते रहें। जब लड्डू का मिश्रण अच्छे से पक जाए तो इसमें भुने हुए मेवे को डालकर मिक्स करें। 
6.अब मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें इसके बाद आप अपने अनुसार छोटे-छोटे लड्डू बना सकते हैं।

Content Editor

Charanjeet Kaur