ओडिशा के 6 खूबसूरत वाइल्‍डलाइफ सेंचुरी, जरूर जाएं देखने

punjabkesari.in Saturday, Jan 19, 2019 - 01:17 PM (IST)

वाइल्‍डलाइफ और नेचर को पसंद करने वाले लोग घुमने के लिए अक्सर ऐसे पर्यटक स्थानों पर जाने का शौंक रखते हैं जहां पर समुद्र तट, शांत झीलें और नदियां आदि हों। अगर आप भी उन लोगों में से हो तो ओडिशा आपके लिए बेस्ट रहेगा। यहां पर आप प्रकृति के सारे रगों का आनंद उठा सकते हैं। इस शहर में आप वाइल्‍डलाइफ सेंचुरी भी देख सकते हैं। तो आइए आपको बताते हैं ओडिशा की शानदार वाइल्‍डलाइफ सेंचुरी की कुछ खाल बातें। 

 

डेबरीगढ़ वाइल्‍डलाफ सेंचुरी 

यहां पर टाइगर, लेपर्ड, हाइना, स्‍पॉटेड डियर, लकड़बग्‍घा और प्रवासी पक्षियों को देखने को मिलेंगे। यह सेंचुरी बहुत बड़ी है इसमें आपको चार सींगों वाले इनडेंज्‍रड कैटिगरी के हिरन भी देखने को मिलेंगे। यहां पर सालभर पर्यटक इन जानवरों को देखने आते हैं। सर्दियों में यहा पर ज्यादा  पर्यटक घूमने आते हैं।

सुनाबेड़ा का वाइल्‍डलाइफ सेंचुरी 

सुनाबेड़ा वाइल्‍डलाइफ सेंचुरी देखने में सबसे अलग स्थान है। यहां की खासियत यह है कि यहां पर घाटियां, पहाड़ी मैदान और 11 वॉटरफॉल्‍स हैं जो बेहद खूबसूरत हैं। इसमें आपको टाइगर्स, स्‍वैंप डियर, स्‍लॉथ डियर, बार्किंग डियर, लेपर्ड और लंगूर देखने को मिलेंगे। इसके अलावा यहां पर गिद्ध, पहाड़ी मैना, जंगली भैंसे और अन्य पक्षी भी देखने को मिलेंगे।

सतकोसिया में देखें टाइगर रिजर्व 

सतकोसिया में आपको बहुत खूबसूरत जानवर देखने को मिलेंगे। यहां पर मगरमच्‍छ, घड़ियाल, स्‍तनधारियों की 38 प्रजातियां, हाथी, तेंदुआ, जंगली कुत्‍ते, जंगली सियार, बड़ी-बड़ी गिल‍हरियां और बहुत से टाइगर देखने को मिलेंगे। आप इन सारे जानवरों को देखकर काफी आनंद ले सकते हैं। यहां पर खूबसूरत नदि भी है जिसके किनारे बैठ कर आप काफी चीजें देख सकते हैं।

खूबसूरत हैदागढ़ सेंचुरी 

यह उड़ीसा की एक और बेहद खूबसूरत वाइल्‍डलाइफ सेंचुरी है। 1978 में इसकी स्‍थापना 1978 में हुई। यहां पर एक सालंदी नदि भी निकलती है जो इन जानवरों के लिए लाइफलाइन मानी जाती है। यहां पर एक सालंदी डैम भी बना हुआ है। गर्मियों में यहा आना ठीक नही है लेकिन सर्दियों में आप यहां पर आकर खूब आनंद ले सकते हैं।

कंधमाल का कोटागढ़ सेंचुरी 

कोटागढ़ सेंचुरी उड़ीसा के कंधमाल जिले में स्थित है। यहां का प्रकृति नजारा बेहद खूबसूरत है। यह जगह हाथियों, हिरनों और टाइगर के लिए बहुत फेमस है। यहां पर तनधारी और सरीसृप प्रजातियों का घर माना जाता है। इसके अलावा यहां पर आपको कई प्रकार के पक्षी देखने को मिलेंगे और आप यहां पर बहुत से रंग भी देखेंगे।

वाइल्‍डलाइफ गहीरमथा मरीन सेंचुरी 

गहीरमथा मरीन उड़ीसा की बहुत सुंदर टर्टल सेंचुरी है। हर साल हिंद महासागर, प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर को पार करके यहां पर लाखों ऑलिव रिडले टर्टल आते हैं। यह कछुओं की लुप्‍तप्राय प्रजाति है। 1979 में उड़ीसा सरकार ने इस प्रजाति को बचाने के लिए टर्टल सेंचुरी बनाई थी, ताकि यहां आने वाले कछुओं के अंडों को संरक्षण दे सके। 
 

Content Writer

Vandana