Footwear के ऐसे अजीबो-गरीब डिजाइन्स, जिन्हें देखकर चकरा जाएगा आपका सिर

punjabkesari.in Tuesday, Nov 23, 2021 - 05:05 PM (IST)

लड़का हो या लड़की, आजकल हर कोई फैशन के मामले में खुद को अप-टू-डेट रखता हैं। कोई नया ट्रेंड आया नहीं कि लोग उसे तुरंत आजमाने से नहीं चूंकते। कई बार तो लोग फैशन के चक्कर में कुछ ऐसा पहन लेते हैं कि देखकर सिर ही घूम जाता है। आज हम बात कर रहे हैं Footwear's की...क्या आपको जूते पसंद हैं? क्या आप वही हैं जो जूतों पर बहुत पैसा खर्च करते हैं? मगर, आज हम आपको कुछ ऐसे फुटविर्य दिखाएंगे जिन्हें आप कभी भी ट्राई नहीं करना चाहेंगे।

आज हम आपको ऐसी ही कुछ अजीबो-गरीब फुटविर्यस दिखाने वाले हैं जिसे देखकर आपको भी चक्कर आ जाएंगे। हालांकि अगर आप भी अजीब और असामान्य चीजों में रुचि रखते हैं तोआपको निश्चित रूप से इन्हें आजमाना चाहिए।

चलिए आपको दिखाते हैं कुछ ऐसे Footwear's, जो आपने भी कभी नहीं देखे होंगे।

अब आपको मोबाइल रखने के लिए बैग ले जाने की भी जरूरत नहीं होगी।

चूहे की तरह दिखने वाली इस फुटवियर को भला कोई ट्राई करना चाहेगा।

सांप के आकार वाली इस फुटवियर के बारे में आपका क्या ख्याल है।

यह जोड़ी बिल्कुल केले की तरह दिखती है जिसे आधा छीला गया हो। तो आपको केले के तरह दिखने वाली ये फुटवियर कैसे लगी?

घर में पहनने के लिए आप मछली की तरह दिखने वाली इस फुटवियर को ट्राई करना चाहेंगे।

इसे देखकर कोई नहीं कहेंगा कि आप फुटवियर पहनी है या नहीं।

घोड़े के पैरों की तरह दिखने वाली इस सैंडल के बारे में आपका क्या कहना है?

इस तरह की फुटवियर पहनने के बाद आपको बारिश में उनके खराब होने का डर नहीं सताएगा। तो आपका इस बारे में क्या ख्याल हैं...

हाई हील्स विद फिश टैंक

Content Writer

Anjali Rajput