'ये पूरा टाइम नशे में ...' गाड़ी से उतरते वक्त हुआ कुछ ऐसा की यूजर्स ने लगा दी निसा देवगन की क्लास

punjabkesari.in Monday, Apr 24, 2023 - 02:35 PM (IST)

अजय देवगन और काजोल की लाडली बेटी निसा अक्सर खबरों में रहती है। निसा के वीडियोज और तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। वो अक्सर अपने फ्रेंड ओरी के साथ खूब सारीव पार्टीज और डिनर अटेंड करती नजर आती हैं। कल एक बार फिर उन्हें स्पॉट किया गया। हालांकि इस बार गाड़ी से नीचे उतरते वक्त कुछ ऐसा हुआ कि निसा चर्चा में आ गई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अपने ढेरों रिएक्शन दे रहे हैं.....

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विरल भयानी के ऑफिशियल इंस्टा हैंडल से निसा का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि निसा जैसे ही अपनी गाड़ी से उतरती हैं, उनका सिक्योरिटी गार्ड अचानक गेट खोलने आ जाता है और निसा उससे टकराते-टकराते बचती हैं। इसके बाद निसा मुस्कुराते हुए अंदर चली जाती हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स इस पर मजेदार रिएक्शन दे रहे  हैं....

 

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा है, 'ये लगता है हमेशा नशे में ही रहती है। '

तो वहीं एक अन्य ने लिखा, 'कुछ तो गड़बढ़ है'।

 

एक और यूजर लिखते हैं, ' क्या इसे चलना भी आता है ?' 

 इस तरह से लोगों के इस वीडियो पर अलग-अलग रिएक्शन आए हैं।

Content Editor

Charanjeet Kaur