ग्लोइंग स्किन के लिए होममेड फेस पैक

punjabkesari.in Friday, Dec 23, 2016 - 05:42 PM (IST)

ब्यूटी: जायफल रसोई में इस्तेमाल होने वाला एक खुशबूदार मसाला है और खाना बनाने में इसका प्रयोग किया जाता है। इन सबके अलावा जायफल को खूबसूरती के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह एक प्राकृतिक नुस्खा है  जिससे आप निखरी त्वचा और दाग-धब्बों से निजात पा सकती है।

 

कैसे बनाएं फैस पैक 

जरूरी सामान
- 3 चम्मच कच्चा दूध
- 1/2 चम्मच मुुलेठी पाऊडर
- 1/2 चम्मच चंदन पाऊडर
- 1/2 जायफल पाऊडर
- एक चुटकी केसर

बनाने का तरीका

1. सबसे पहले एक कटोरे में दूध लें और केसर को उसमे मिला लें। इसके बाद इसे 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें।
2. जब दूध का रंग हल्का पीला होने लगे तो उसमें मुलेठी, चंदन, जायफल का पाऊडर मिला लें और अच्छे से इसका पेस्ट तैयार कर लें।
3. इस तैयार हुए मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। सूख जाने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें।

 

इन सबके अलावा अगर आप आंखों के काले घेरों से परेशान हो गए हैं तो इसे हटाने के लिए भी जायफल बड़ा गुणकारी है। रात को सोने से पहले आंखों के नीचे जायफल का लेप लगा लें और सुख जाने के बाद धो लें। कुछ ही दिनों में आपको असर दिखने लगेगा।

Punjab Kesari