ये मूलांक वाली लड़कियां होती हैं बेहद रहस्यमयी, भरोसे के बिना नहीं खोलतीं दिल के राज!
punjabkesari.in Saturday, Nov 22, 2025 - 02:29 PM (IST)
नारी डेस्क : अंक शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि से उसका मूलांक निकाला जा सकता है। मूलांक केवल एक नंबर नहीं होता, बल्कि यह व्यक्ति के स्वभाव, सोच और आत्मविश्वास के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देता है।
मूलांक 7 वाली लड़कियां
जिन लड़कियों का जन्म महीने की 7, 16 या 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 होता है। इस अंक की लड़कियां अक्सर गहरी सोच में डूबी रहती हैं, अपने फैसले खुद लेना पसंद करती हैं और उनका व्यक्तित्व रहस्यमयी और आकर्षक होता है। इस अंक का ग्रह केतु माना जाता है, जो इनकी आध्यात्मिक ऊर्जा, अंतर्ज्ञान और रहस्यप्रियता को बढ़ाता है।

बुद्धिमान और समझदार
मूलांक 7 वाली लड़कियां स्वभाव से बहुत बुद्धिमान और समझदार होती हैं। उनमें जबरदस्त कॉन्फिडेंस और साहस होता है, जिससे मुश्किल काम भी उनके लिए आसान लगते हैं। इनका दिमाग हमेशा नई दिशा में सोचता है, इसलिए ये किसी भी परिस्थिति को अलग नजरिए से समझती हैं और तनाव की स्थिति में भी शांति बनाए रखती हैं।
यें भी पढ़ें : इस नाम वालों के लिए शुभ होते हैं गणेश जी, जानें पूजा का सही तरीका!
भावनाओं में रहस्य
इन तारीखों की लड़कियां अपनी भावनाओं को तुरंत प्रकट नहीं करतीं। वे अपने दिल की बातें अक्सर अपने अंदर ही संजोकर रखती हैं और केवल कुछ ही भरोसेमंद लोगों पर खुलती हैं। यही कारण है कि उन्हें समझना और उनके मन की गहराई तक पहुंचना हर किसी के लिए आसान नहीं होता।

करियर और पहचान
मूलांक 7 वाली लड़कियों के लिए करियर सिर्फ रोज़गार नहीं, बल्कि पहचान और सम्मान का माध्यम होता है। मेहनत, ध्यान और परफेक्शन इनके स्वभाव का हिस्सा हैं। चाहे नौकरी हो या बिज़नेस, अपनी काबिलियत से ये लोगों का भरोसा जीतती हैं और परिवार व समाज में सम्मान भी हासिल करती हैं।
यें भी पढ़ें : हाथी की मूर्ति गलत दिशा में रखने से रूठ जाती है किस्मत! धन-समृद्धि के लिए जानें सही दिशा और फेंगशुई नियम
वफादारी और रिश्तों में ईमानदारी
मूलांक 7 वाली लड़कियां शुरुआत में किसी के साथ जल्दी घुलती-मिलती नहीं हैं, लेकिन जब वे किसी के साथ रिश्ता बनाती हैं, तो उसे पूरा दिल और निष्ठा के साथ निभाती हैं। उनकी वफादारी उनकी सबसे बड़ी खूबी है, और अपने करीबियों की रक्षा और खुशहाली के लिए वे हर मुश्किल का साहसपूर्वक सामना करने को तैयार रहती हैं।

