सराहनीय कदम: अब महिलाओं की भी होगी त्रिपुरा स्टेट राइफल में भर्ती

punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2020 - 12:46 PM (IST)

आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूषों को पीछे छोड़ रही हैं और हर मुक्काम हासिल कर रही हैं। महिलाएं आज अपनी काबिलियत से सफलता की उचांउइयों को छू रही हैं । इस बीच महिलाओं को लेकर बेहद अच्छी खबर सामने आई है। पहली बार त्रिपुरा स्टेट राइफल में अब महिलाओं की भी भर्ती होगी। जी हां ..त्रिपुरा सरकार महिलाओं को राज्य की पैरामिलिटरी फ़ॉर्स में भर्ती करवाने के लिए पूरी तरह तैयार है।  सरकार ने टीसीआर की दो महिला कंपनी बनाने का निर्णय भी किया है।

कानून मंत्री रतन लाल नाथ ने दी जानकारी 

आपको बता दें कि इसकी जानकारी त्रिपुरा के कानून मंत्री रतन लाल नाथ ने मीडिया को दी और कहा , ' 7 जुलाई को मंत्रिमंडल ने अर्धसैनिक बल के 1,488 पदों को मंजूरी दी थी। इन पदों के लिए 35,642 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जिसमें से कुल 4,752 महिलाएं हैं। हमें अपने राज्य की महिला उम्मीदवारों से 4,310 और राज्य के बाहर से 442 आवेदन मिले हैं.


 
अपनी बातचीत में दी गई जानकारी में उन्होंने आगे कहा कि राज्य मंत्रियों की परिषद ने 1,488 रिक्तियों पर भर्ती की मंजूरी दी है जिनमे से 75 फीसद भर्तियां राज्य और शेष दूसरे राज्यों के लोगों को दी जायेगी।

क्या चाहिए योग्यता

आपको बता दें कि इसके लिए जनरल कैटेगरी के लिए कम से कम 10वीं क्लास होनी चाहिए जबकि अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति की करें तो उनके लिए 8वीं क्लास है। शारीरिक परीक्षण के लिए एक एजेंसी को लगाया गया है और इसके लिए लिखित परीक्षा भी होगी जो CBSE द्वारा आयोजित की जाएगी। 
 

Content Writer

Janvi Bithal