अब कंगना ने करण को बता डाला "चाचा चौधरी ", धमकी भरे अंदाज में बोली- आगे-आगे देखो होता है क्या
punjabkesari.in Monday, Apr 10, 2023 - 11:43 AM (IST)

यह बात तो सभी जानते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में करण जौहर से पंगा लेने की हिम्मत सिर्फ कंगना रनौत में है। वैसे तो इन दोनों के बीच तनातनी आम बात बन गई है, दोनों में से कोई ना कोई किसी बहाने एक दूसरे पर हमला बोल ही देता है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा द्वारा बॉलीवुड को लेकर दिया गया बयान कंगना के लिए तो जैस सोने पर सुहागा हो गया। उन्हें एक बार फिर करण को निशाने पर लेने का बहाना मिल गया।
दरअसल फिल्ममेकर करण जौहर ने तानों से तंग आकर हाल ही में एक नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा- उनके ऊपर इल्जाम लगा लो, लेकिन वो झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि- 'हमारा करम हमारी विजय है, आप उठा लो तलवार..हम मरने वालों में से नहीं.'। वैसे तो उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उनका इशारा कंगना की तरफ था।
करण ने भले ही इशारों- इशारों में ताना मारा हो लेकिन कंगना ने तो खुलकर ही उनका जवाब दे दिया। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा- एक वक्त था जब चाचा चौधरी इंग्लिश ना बोलने की वजह से अपने एलिट नेपो माफिया के साथ उनकी बेइज्जती करते थे। आज उनकी हिंदी देखकर ख्याल आया,..अभी तो सिर्फ तुम्हारी हिंदी सुधारी है…आगे-आगे देखो होता है क्या।
कंगना और करण के बीच की दुश्मनी बहुत पुरानी है। वह दोनों एक-दूसरे के ऊपर कई मौकों पर निशाना साधते दिखाई पड़ते हैं। हिंदी भाषा को लेकर करण ने खुद बताया था बचपन में उन्हें हिंदी डाउन मार्केट लगती थी। याद हो कि 'कॉफी विद करण' शो में कंगना ने करण पर नेपो किंग और मूवी माफिया होने का आरोप लगाया था।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

हे भगवान! सौतेले बेटे से पत्नी के थे अवैध संबंध, गिरफ्तारी के बाद पिता- पुत्र ने दिया बयान

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

उत्तराखंड पहुंचे BJP के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सतीश, पदाधिकारियों सहित संगठनात्मक गतिविधियों पर की चर्चा

Rohtas News: खेत में टूटकर गिरा हुआ था बिजली का तार, करंट की चपेट में आने से दंपति की मौत