शान बढ़ा देगी कांजीवरम साड़ी, साउथ इंडियन ब्राइडल ही नहीं आप भी कर सकती हैं इसे Try

punjabkesari.in Thursday, Apr 13, 2023 - 05:02 PM (IST)

शादी की बात चलते ही आंखों के सामने भारी- भरकम लहंगे आ जाते हैं। ये लहंगे खूबसूरती तो बढ़ाते हैं साथ में दुल्हन के लिए कई परेशानियां भी खड़ी कर देते हैं। अगर आपको भी भारी लहंगे पहनने से डर लगता है तो आप साउथ इंडियन ब्राइड्स के कुछ लुक दिखाने जा रहे हैं, जिन्होंने साड़ी पर भरोसा करते हुए अपनी खूबसूरती पर चाद चांद लगाने का काम किया। 


खूबसूरत और परफेक्ट दुल्हन बनने के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण होता है कपड़ों का स्टाइल और ज्वेलरी पहनने का तरीका। साउथ इंडियन ब्राइडल इस मामले में सबसे आगे हैं। उनके लुक को शानदार बनाने में सबसे अहम रोल होता है पारंपरिक कांजीवरम साड़ी का।


खूबसूरत कांजीवरम सिल्क की साड़ी दुल्हन के लुक ना सिर्फ परफेक्ट बनाती है बल्कि यह काफी आरामदायक भी होती है। कांजीवरम साड़ी सबसे महंगी साड़ियों में से एक होती है, लेकिन इस सब के बावजूद इनकी डिमांड बेहद है।  


वैसे तो शादी के दिन दुल्हनों के सिर पर पल्लू रखा जाता है, लेकिन साउथ इंडिया में बालों को गजरे और अलग- अलग जूलरी से सजाया जाता है। दरअसल  इस तरह की खूबसूरत साड़ियों के सामने सभी चीजें फेल हैं। 


सिर्फ साड़ी ही नहीं साउथ इंडियन ब्राइडल ब्लाउज का भी बेहद खास ध्यान रखती हैं।  खूबसूरत कांजीवरम साड़ी के साथ भारी डिजाइन का ब्लाउज पूरे लुक को रॉयल बनाने का काम करता है।


बहुत से लोगों को यह लगता है कि कांजीवरम साड़ी अपने डिजाइन की वजह से भारी होती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता है। कांजीवरम साड़ी हमेशा वजन में हल्की होती है। इन साड़ियों का टेक्सचर काफी सॉफ्ट होता है। इन साड़ियों पर हैवी जरी वर्क होता है और खास बात यह है कि कोई  कांजीवरम साड़ी हर रंग भी कमाल ही लगती है। 

कांजीवरम साड़ी के साथ एंटीक ज्वेलरी ब्राइडल लुक को पूरा करने का काम करती है। इसकी एक और खासियत यह है कि ये इसे शादी के बाद भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Content Writer

vasudha