श्रेयस ही नहीं, इन बॉलीवुड स्टार्स के घर भी सरोगेसी से पैदा हुए बच्चे !

punjabkesari.in Wednesday, May 09, 2018 - 11:23 AM (IST)

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज में इस वक्त एक नया ट्रैंड देखने को मिल रहा है। मां-बाप बनने के लिए और बच्चे का सुख पाने के लिए वह सरोगेसी का सहारा ले रहे हैं। सरोगेसी से माता-पिता बनने वालों में एक नाम और जुड़ गया है वह है श्रेयस तलपड़े और दीपिका तलपड़े।


4 मई को श्रेयस और दीपिका एक बेटे के पेरेंट्स बने हैं। वह  हांगकांग गए हुए थे जब उनको इस खुशखबरी के बारे में पता चला। इस बात का पता चलते ही वह बिना वक्त गवाए वापिस इंडिया लौट लाए। 


इससे पहले सनी और वीबर भी सरोगेसी के माध्यम से ही दो जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने  हैं। उन्होंने बच्चों के नाम नोह और एशर रखा है। कुछ समय पहले रणविजय भी सनी के बच्चों से मिलने गए थे। 

 


करण जौहर के बच्चे रूही और यश भी सरोगेसी के जरिए ही हुए हैं। करण सिंगल पापा है। वह अपनी मां के साथ मिलकर अपने बच्चों की देखभाल करते हैं। 

 


बॉलीवुड स्टार जितेन्द्र के बेटे तुषार कपूर भी सिंगल फादर हैं। तुषार ने फादर बनने के लिए सरोगेसी का सहारा लिया। उनके बेटे का नाम लक्ष्य है।  लक्ष्य के जन्म के बाद तुषार कपूर ने कहा था कि 'मैं लक्ष्य को पाकर बहुत खुश हूं, जिसे बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। अब यह मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी है। 

 


आमिर खान और किरण राव ने भी माता-पिता बनने के लिए सरोगेसी का ही सहारा लिया है। उनके घर 2011 में सरोगेसी के जरिए बेटे आजाद का जन्म हुआ था। 

 


 

Punjab Kesari