रेखा ही नहीं, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी पहनती हैं सिर्फ देसी पहरावा!

punjabkesari.in Thursday, Jan 16, 2020 - 05:08 PM (IST)

बॉलीवुड हसीनाओं की एक्टिंग से ज्यादा उनके कपड़े नॉटिस होते हैं यह बात तो सब मानते ही होंगे। इनके स्टाइल की तो यंग गर्ल्स क्या... ऑफिस गोइंग, हाऊस वाइफ सब मुरीद होती हैं। बहुत सारी दीवाज तो ऐसी हैं जो फैशनेबल और अपने बोल्ड अंदाज के लिए फेमस हैं लेकिन कुछ दीवाज आज भी सिंपल सॉबर लुक से ही लोगों का दिल जीत रही हैं।

बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी मानी जाने वाली रेखा अक्सर साड़ी पहने ही नजर आती हैं उनकी यहीं लुक लोगों को बेहद पसंद है हालांकि वह व्हाइट सूट पहने भी स्पॉट हो जाती हैं। हालांकि सिर्फ रेखा नहीं और भी बहुत सारी एक्ट्रेस हैं जो इंडियन पहरावे में ही नजर आती हैं, 

चलिए उन्हीं की झलक दिखाते हैं

जया बच्चन और हेमा मालिनी दोनों ही अपने समय की फेमस दीवाज रही हैं। समय के साथ यह भी मॉडर्न रहीं लेकिन पहरावे में इन्होंने इंडियन लुक को ही प्रेफरेंस दिया।

विद्या बालन भी इंडियन पहरावे में नजर आती हैं, वह ज्यादातर साड़ी और ओवरसाइज्ड सूट पहने स्पॉट होती हैं।

शर्मिला टैगोर भी सादी लुक में दिखाई देती हैं। 

काजोल जो आजकल तानाजी फिल्म के चलते खूब सुर्खियों में हैं। काजोल ने फिल्म की प्रमोशन के दौरान ट्रडीशनल आऊटफिट्स ही पहनें। वह ज्यादातर सादी लुक में नजर आती हैं। 

सारा अली खान बेहद क्यूट हैं हालांकि वह वेस्ट्रर्न ड्रेसेज भी पहनती हैं लेकिन अक्सर उन्हें एयरपोर्ट,जिम और आऊटसाइड स्पोटिंग में सिंपल सूट पहने देगा जाता है।

उसी तरह उनकी मम्मी अमृता सिंह और डिंपल कपाड़िया भी इंडियन वियर कपड़ों में ही ज्यादातर सादी लुक में दिखती हैं।

वहीं हमारी बॉलीवुड क्वीन कंगना भले ही फिल्मों के लिए हॉट अंदाज में नजर आती  है लेकिन वह ज्यादातर सूट्स व साड़ी पहने ही स्पॉट होती हैं उनके इस सिंपल लुक को काफी पसंद भी किया जाता है।

माधुरी दीक्षित भी साड़ी लहंगे व सूट्स पहने दिखती हैं।

हालांकि दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, जाह्नवी कपूर भी ट्रडीशनल अवतार में दिख ही जाती हैं। 

ट्रडीशनल लुक में यह हसीनाएं खूब पसंद की जाती हैं। यह सादी लुक में भी लाइमलाइट बटौर लेती हैं तो अगर आप यह सोचती हैं कि आप हॉट बोल्ड लुक से ही दूसरों का दिल जीत सकती हैं तो यह कहना गलत होगा।

Content Writer

Vandana