पुरुष ही नहीं, ये महिलाएं भी संभाल रही हैं केन्द्रीय मंत्रालय

punjabkesari.in Sunday, Dec 02, 2018 - 03:28 PM (IST)

महिलाए बिजनेस, खेल आदि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आजकल पूरी जिम्मेदारी के साथ काम कर रही हैं। इसी तरह राजनीति में भी उनकी समझ कुछ कम नहीं हैं। शुरू से ही औरतें देश की राजनीति में किसी न किसी पद महत्वपूर्ण पद का कार्यभार संभाल रही हैं। मौजूदा सरकार में 8 महिला मंत्री अपने-अपने क्षेत्र में काम कर रही हैं। जिनमें से निर्मला सीतारमण रक्षा मंत्री,सुषमा स्वराज विदेश मंत्री और मेनका गांधी महिला एवं बाल विकास मंत्री की अपनी भूमिका को जिम्मेदारी के साथ निभा रही हैं। यह सम्मान उन्होंने खुद कमाया है जो महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है।   

रक्षा मंत्री, निर्मला सीतारमण

वाणिज्य मंत्री के रूप में अपनी शानदार परफॉर्मेंस निभाने वाली निर्मला सीतारमण अब रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी निभा रही हैं। वाणिज्य मंत्री के रूप में कई अहम निर्णय लेने में जरा भी हिचकिचाहट नहीं दिखाई, यही वजह है कि उन्हें अरुण जेटली ने उन्हें रक्षा मंत्री बनाने का सुझाव दिया था और डोकलाम विवाद के समय में भी उन्होने कई अहम राजनीतिक फैसले लिए। अपनी भूमिका को वे बहुत जिम्मेेदारी के साथ निभा रही हैं। 

महिला एवं बाल विकास मंत्री, मेनका गांधी

देश की महिलाओं की सुरक्षा और बच्चे के विकास का कार्यभार मेनका गांधी संभाल रही हैं। वह मौजूदा महिला एवं बाल विकास मंत्री हैं।

विदेश मंत्री,सुषमा स्वराज

सुषमा स्वराज, विदेश मंत्री की भूमिका निभा रही हैं, वे अपने काम को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभा रही हैं। 

मोदी की सरकार में इसके अलावा पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रायल, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग जैसे महत्वपूर्ण मंत्रायल भी महिलाएं संभाल रही हैं।  


 

Content Writer

Priya verma