इस तरीके से करेंगे भगवान विष्णु की पूजा तो मां लक्ष्मी भी होंगी प्रसन्न, धन की होगी वर्षा

punjabkesari.in Wednesday, Jun 21, 2023 - 06:08 PM (IST)

हिंदू धर्म में हफ्ते का हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित होता है। गुरुवार यानी बृहस्पतिवार के स्वामी है भगवान विष्णु। इस दिन उनकी पूजा अर्चना करने से जीवन के सारी परेशानीयां और दुख दूर हो जाते हैं। अगर भगवान विष्णु की कृपा आप पर हो तो आपको जीवन में किसी चीज की कमी महसूस नहीं होगी। धन की भी कोई कमी नहीं होगी। पुराणों में कहा गया है भगवान विष्णु की पूजा करने से माता लक्ष्मी भी प्रसन्न हो जाती हैं। इसलिए अगर आप विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करते हैं तो संपूर्ण लाभ भी मिलेगा....

ये है पूजा की विधि

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए जरूरी है उनकी विधि-विधान से पूजा। बृहस्पतिवार को सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करना चाहिए। साफ कपड़े पहनने के बाद एक चौकी पर स्वच्छ कपड़ा बिछाकर उस पर भगवान विष्णु की प्रिमा स्थापित करें। विष्णु भगवान को पीला रंग बहुत पसंद है। ऐसे में उन्हें पीले फूल चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें पीले रंग के फलों का ही भोग लगाना चाहिए।  वहीं भगवान की पूजा करने के साथ उन्हें धूप- दीप दिखाना चाहिए। इसके बाद विष्णु जी की आरती करें। बृहस्पतिवार को केले के पेड़ की पूजा का भी विशेष महत्व माना गया है। इसलिए हो सके तो केले के पेड़ की पूजा जरूर करें।


करें ये उपाय

1. बृहस्पतिवार देव की कृपा बनी रहे, इसके लिए इस दिन बुजुर्ग व्यक्ति को भोजन कराएं और उनका आशीर्वाद लें।
2.गुरुवार के दिन पीले वस्त्रों को धारण करना काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से सोए हुए भाग्य जा ते हैं।
3. विवाह में रुकावट, वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए गुरूवार के दिन व्रत रखें।
4. गुरु दोष होने पर गुरुवार के दिन पानी में हल्दी डालकर स्नान करना चाहिए। इससे गुरु दोष कम हो जाता है।
5. इस दिन धार्मिक पुस्तकों का दान भी शुभ माना जाता है।
6. गुरुवार के दिन मंदिर में केसर और चने की दाल का दान करने से विशेष लाभ मिलता है।

नोट-  यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं।

Content Editor

Charanjeet Kaur