करिश्मा ही नहीं बहन करीना ने भी झेली थी कई मुश्किलें!

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2020 - 11:45 AM (IST)

लॉकडाउन के बीच में आपके फेवरेट स्टार्स भी घर में ही रह रहे हैं। इस समय नो इवेंट नो पार्टी । इसीलिए तो इन स्टार्स की लेटेस्ट तस्वीरें नहीं आ रही हैं लेकिन स्टार्स की थ्रोबैक वीडियो जरूर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। अब कपूर सिस्टर्स की बात ही कर लीजिए। करिश्मा कपूर की मेहंदी का वीडियो भी इस समय तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका पूरा परिवार बेहद खुश नजर आ रहा है। वहीं मां बबीता बेटी की मेहंदी निहारती नजर आ रही हैं। वहीं बहुत सारे स्टार्स करिश्मा की शादी में भी शरीक आए नजर आ रहे हैंं। वहीं हमारी बेबो यानि करीना कपूर खान उस वीडियो में बेहद ही अलग लुक में नजर आ रही है। करीना का यह लुक लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। जबकि अब करीना का स्टाइल लुक सब बदल गया है। वहीं इस वीडियो में छोटी अनन्या और शनाया कपूर भी अपनी मेहंदी दिखाते हुए नजर आ रही है। यह मेहंदी सेरेमनी कपूर कुटुंब का छोटा-सा हिस्सा है। 

वहीं करिश्मा की एक वीडियो जिसमें जया बच्चन करिश्मा को बहू कहती नजर आ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि करिश्मा उनके बेटे अभिषेक के लिए उनकी और अमिताभ की तरफ से एक खास तोहफा है। आपको बतादें कि अभिषेक के लिए जया की पहली पसंद करिश्मा कपूर ही थी। लेकिन कुछ मतभेद के कारण यह मुमकिन न हो पाया। कई लोगों का कहना है कि अभिषेक ने ही सगाई तोड़ दी थी। वहीं करिश्मा की किस्मत में किसी और साथी का आना लिखा था। 

2003 में बड़े बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ उन्होंने अपना घर बसा लिया। कपूर खानदान की बागी बेटी उस घर में खुश नहीं थी। उन्होंने कई तकलीफों का सामना किया। फिर भी उन्होंने अपने इस रिश्ते को मौका देना चाहा। मगर उनके पति संजय ने उनकी बर्दाश से बाहर काम किया। जिसके बाद वो उनसे अलग हो गयी। 2016 में उन्होंने संजय से तलाक ले लिया। वहीं छोटी बहन की जिंदगी भी कांटो से भरी हुई ही रही। करीना ने ठान लिया था कि वो कम से कम 10-15 साल हीरोइन बनकर बॉलीवुड पर राज करेंगी। उन्होंने खुद कहा था कि 'मैं 10-15 साल हीरोइन बनकर बॉलीवुड में ही हूं, मैं कही नहीं जाने वाली, बहुत से लोगों को बुरा लगेगा मगर मैं बॉलीवुड में ही रहूंगी। शाहिद से ब्रेकअप होने के बाद करीना ने लगातार अपनी फिल्मों से बॉलीवुड और लोगों का दिल जीत लिया। फिर उनकी जिंदगी में सैफ आए। तैमूर के उनकी लाइफ में एंट्री होने के बाद हमें करीना का एक अलग रूप देखने को मिला।स्क्रीन पर उनका कभी स्ट्रांग औरत तो कभी बागी बेटी या मां बनकर एक अलग ही रूप निखर कर आता है। 

कपूर सिस्टर्स सबके दिलों पर राज करती रहेंगी। उनके रोल्स हमें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रभावित करेंगे।

Content Writer

shipra rana