भारत नहीं, विदेशों के ये शहर भी हैं बड़े खौफनाक

punjabkesari.in Thursday, Jul 27, 2017 - 02:22 PM (IST)

घूमने-फिरने के शौकीन लोग अपने लिए कोई न कोई नई जगह ढूंढ ही लेते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसी जगहों पर घूमना पंसद करते है जो बेहद डरावनी होती है। ऐसी जगहों के बारे में सोच कर भी लोगों की सासें थम जाती है लेकिन डेयरिंग के शौकिन लोगों के लिए यह आम बात है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहें हैै जोकि खूबसूरत होने के साथ-साथ बेहद डरावनी भी मानी जाती है।

1. ओहिओ यूनिवर्सिटी, अमेरीका


एक रिर्सच के मुताबिक इस यूनिवर्सिटी दुनियां के सबसे हॉरर स्थानों में से एक कहा गया है। कहा जाता है कि यहा पर पढ़ने वाली लड़की अपने खून से इस हॉल की दिवारों पर रहस्यमयी कहानियां लिखने के बाद मर गई। इसके अलावा एक हादसे में मारे गये बास्केटबॉल खिलाड़ियों की आत्माएं कभी-कभी यहां पर खेलती हुई नजर आती है।

2. हाईगेट कब्रिस्तान, लंदन


हाइगेट सिमिट्री एक बहुत सुंदर और आकर्षक कब्रिस्तान माना जाता है। यहां पर आने वाले लोग यहां की कलाकारी के भी फैन हो जाते है। यहीं पर जाने-माने विद्वान कार्ल मार्क्स को दफनाया गया था। यहां से गुजरने वाले लोगों का कहना है कि इस जगह पर सर कटे भूत चलते हुए दिखाई देते है।

3. स्क्रीमिंग सुरंग, कनाडा


यह स्क्रीमिंग टरनल नायग्रा फॉल्स को कनाडा की कैपिटल टोरंटो से जोड़ती है। कुछ लोगों के मानना है कि यहां पर एक जलती हुई लड़की का भूत घूमता है। वो माचिस से खुद को जलाकर पूरी रात चिल्लाती है।

4. एडिनबर्ग का महल, स्कॉटलैंड
एडिनबर्ग का यह खूबसूरत महल रॉक नामक पहाड़ी पर स्थित है। अमेरिकी स्वतंत्रता युद्ध के समय यहा पर बहुत से लोगो की प्लेग फैलने के कारण मौत हो गई थी। उन्हीं लोगों की चीखे यहा पर सुनाई देती है। कुछ लोग यहां पर कुत्तों की आत्माओं के होने की भी बात करते है।

5. बेरी पोमेरॉय का महल, ब्रिटेन


इस महल पर दो बहुत लोकप्रिय महिलाओं सफेद और नीली औरत का साया मौजूद है। सफेद औरत मार्ग्रेट को उसकी बहन ने जलन के कारण यहा पर कैद कर लिया और भूख के कारण मार्ग्रेट की मौत हो गई। यहा के लोगो का कहना है कि उन दोनों की आत्माएं अभी इस जगह पर घूमती है।

6. वेवर्ली हिल्स सैनेटोरियम, अमेरिका


कुछ का कहना है कि युद्ध में मारे गए सैनिकों के भूत यहां पर आकर जोर से दरवाजा खटखटाना, बर्तनों को तोड़ना और अजीब तरह से चिल्लाना जैसी हरकते करते है। इसके अलावा लोगो का मानना यह भी है कि टीबी से मरने वाले लोगो की लाशों को दबाने के लिए यहा पर एक सुरंग बनाई गयी थी लेकिन इस सुरंग का पता आज तक कोई नहीं लगा सका।

Punjab Kesari