दीपिका ही नहीं, ये बॉलीवुड स्टार्स भी बदल चुके हैं शादी के लिए अपना धर्म

punjabkesari.in Wednesday, Feb 28, 2018 - 04:55 PM (IST)

प्यार कभी भी किसी से भी हो सकता है। प्यार में इंसान की न उम्र देखी जाती है, न रंग, न रूप और न ही उसका ही धर्म। जब दो इंसान एक-दूसरे के प्यार में होते हैं तो वह हमेशा साथ रहना चाहते हैं। फिर साथ रहने के लिए उनको कितनी ही मुसीबतों का सामना क्यों ही न करना पड़ें। वह उन सब कठिनाइयों का सामना करके भी अपने प्रेमी के साथ रहना चाहता है। एक बार प्यार होने के बाद हर कोई अपने रिश्ते को एक नाम देना चाहता है। अपने प्यार को मंजिल तक पहुंचाने के फिर उनको कुछ भी करना पड़े वह सब करते हैं। यहां तक अपना धर्म तक भी बदल लेते हैं। एेसा ही कुछ हमारे बॉलीवुड स्टार ने भी किया है। आज हम आपको एेसे स्टार के बारे में बताएगें, जिन्होंने ने अपना प्यार पाने के लिए अपना धर्म तक बदल लिया था।


1. दीपिका कक्कर 


सिमर ससुराल की सिमर यानि दीपिका कक्कर  ने अपने प्यार को पाने के लिए अपना धर्म तक परिवर्तन कर लिया। उन्होंने हिंदू होते एक मुस्लिम से शादी की। शादी के बाद उन्होंने अपना नाम दीपिका की जगह फैजा रखा। 

 

2. शर्मिला टैगोर
बीते जमाने की हिरोइन शर्मीला टैगोर ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान नवाब मंसूर अली खान पटौदी से शादी करने के लिए अपना धर्म परिवर्तन कर लिया था। धर्म बदलने के बाद उन्होंने अपना नाम बेगम आयेशा सुल्ताना रखा। 

 

3. करीना कपूर


करीना कपूर से सैफ अली खान से शादी की। वह हिंदू हैं और सैफ मुस्लिम। दोनों ने इस बात को साबित कर दिया की प्यार अगर सच्चा हो तो कोई भी चीज उसमें रूकावट नहीं डाल सकती। करीना ने सैफ से शादी करने के बाद अपने नाम के आगे करीना कपूर खान लगाया है।

 

4. नयनतारा
प्रभू देवा से शादी करने के लिए क्रिस्चियन परिवार में जन्मी डायना मरियन ने हिंदू धर्म अपनाया। उन्होंने अपना नाम बदल कर नयनतारा रखा। मगर इन दोनों की शादी ज्यादा समय तक टिक न सकी।

 

5. नरगिस
नरगिस ने मुस्लिम होते हुए हिंदू सुनील दत्त से प्यार करने लगीं। अपने प्यार को पाने की खातिर अपना धर्म तक बदल लिया। शादी के बाद उनका नाम निर्मला रखा गया।

 

6. आयशा टाकिया


आयशा टाकिया ने अपने बोए फ्रेंड से शादी करने के लिए अपना धर्म बदल लिया। मगर उन्होंने कभी भी इस बात को स्वीकारा नहीं। आयशा और फरहान आजमी की शादी भी मुस्लिम रीति- रिवाजों से हुई थी।


7. हेजल कीच
बॉलीवुड की अभिनेत्री हेजल कीच ने क्रिकेटर युवरास से शादी की। दोनों की शादी सिक्ख धर्म के अनुसार हुई। शादी के बाद हेजल ने अपना नाम गुरबसंत कौर रखा।


8. अमृता सिंह 


अमृता सिंह ने भी दूसरे धर्म में शादी की थी। पंजाबी सिख परिवार में जन्मी अमृता ने सैफ अली खान से छिप कर शादी की थी। दोनों की शादी ज्यादा नहीं चल पाई। अमृता आज भी अकेली हैं। जबकि सैफ करीना से शादी करके अपना घर फिर से बसा चुके हैं।

 

9. ए आर रहमान
ए आर रहमान ने हिंदू परिवार में जन्म लिया था। उनका असली नाम दिलीप कुमार था। मगर शादी के बाद उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया। अपना नाम बदल कर ए आर रहमान रखा था। 

 

10. धर्मेंद्र 


धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से दूसरी शादी करने के लिए अपना धर्म परिवर्तन किया था। धर्मद्र जी अपनी पहली बीवी को तलाक नहीं देना चाहते थे और बिना तलाक दिए वह दूसरी शादी नहीं कर सकते थे। यही कारण था हेमा मालिनी से शादी करने के लिए उन्होंने मुस्लिम धर्म अपना लिया था।


11. ममता कुलकर्णी
आशिक, अवारा, तिरंगा, क्रांतिवीर जैसी फिल्मों में काम करने के बाद एक दम से बड़े पर्दे से गायब हुई ममता कुलकर्णी के बारे में खबर आई थी कि उन्होंने इस्लाम धर्म कबूल लिया है।



 

Punjab Kesari