एडवेंचर ही नहीं, प्राकृतिक खूबसूरती से भी भरपूर है यह जगह

punjabkesari.in Wednesday, May 09, 2018 - 02:01 PM (IST)

घूमने-फिरने के लिए ज्यादातर लोग एडवेंचर और प्राकृतिक जगहों पर जाना पसंद करते हैं। अगर आप भी ऐसी जगहें घूमने का प्लान बना रहे है और आपको समझ नहीं आ रहा कि कहां जाएं तो परेशान होने की जरूरत नहीं। आज हम आपको एक ऐसी जगहें के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप रोमांच, एडवेंचर और प्राकृतिक नजारों का भरपूर मजा ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस खूबसूरत जगह के बारे में कुछ और बातें।

न्यूजीलैंड में स्थित क्वींसटाउन पहाड़ों और नदियों से घिरा हुआ शहर है। आप इस छोटे से शहर के प्राकृतिक नजारों के साथ-साथ स्कीइंग का मजा भी ले सकते हैं। इसके अलावा शॉटओवर नदी की गहरी कंदराओं में से जेटबोट की राइड और राफ्टिंग का आपके ट्रिप को रोमांच से भर देगा।

ऐ.जे हैकट ने 1988 यहां बंजी जंपिंग को शुरू किया। क्वींसटाउन शहर को बंजी जंपिंग का जनक माना जाता है। आज के समय में यहां पर बंजी जंपिंग की कई साइट हैं लेकिन इस शहर में बंजी जंपिग का जो मजा है वो आपको कहीं और नहीं मिलेगा।

क्वींसटाउन ही टेंडम पैरापेंटिंग व कमर्शियल स्काइडाइविंग का मुख्य केंद्र है, जहां कई तरह की गतिविधियां होती है। टूरिस्ट के लिए इस शहर का एंडवेंचर ही आकर्षण का मुख्य कारण है, जबकि यहां कि प्राकृतिक खूबसूरती भी कुछ कम नहीं है। हरी-भरी वादियों वाला यह शहर किसी जन्नत से कम नहीं लगता।


Punjab Kesari