बीवियां क्यों हो जाती हैं धोखेबाज? 7 वजह कर देगी हैरान

punjabkesari.in Sunday, Jul 14, 2019 - 04:25 PM (IST)

शादी के बाद अगर कोई लड़का या लड़की, किसी दूसरे शख्स के साथ रिलेशन में आए तो इसे एक्सट्रा मेरिटल अफेयर कहते हैं। इस अफेयर के पीछे बहुत सारे रिजन हो सकते हैं। पति पत्नी में आपसी प्यार ना होना, विश्वास की कमी या फिर जबरदस्ती का रिश्ता। भारतीय बीवियों की अगर बात करें तो 10 में से 7 औरतें पति को धोखा देती हैं।

ऐसा हम नहीं बल्कि एक सर्वे में यह बात सामने आई है, जिसमें 77 प्रतिशत औरतों ने माना है कि उन्होंने पति को धोखा दिया और तो और धोखा देने की वजह जो बताई वह तो और भी हैरान करने वाली है। महिलाओं ने इसलिए धोखा दिया क्योंकि उनकी शादी बोरिंग हो गई थी और कुछ ने इसलिए क्योंकि पति घर के कामों में हाथ नहीं बटाते थे। यह सर्वे ग्लीडेन एप्प की ओर से की गई है। बता दें कि इस एप्प को 2009 में फ्रांस में लॉन्च किया गया था जबकि भारत में यह 2017 में आया और आज 30 प्रतिशत भारतीय इस एप्प के सदस्य हैं।

लेकिन पत्नी के धोखा देने के पीछे कि ये वजह भी हो सकती है...

1. कई बार औरतें पति को इसलिए धोखा देती हैं, जब वह खुद पार्टनर के धोखे का शिकार हो जाती हैं। ऐसे में बदला लेने के लिए वह पार्टनर को धोखा देती है।

2. फिजिकल सेटिसफैक्शन ना मिलना भी एक्सट्रा मेरिटल अफेयर का कारण हो सकता है।

3. अगर पति बार-बार खूबसूरती या किसी ओर बात से बीवी को दूसरी औरतों से कम्पेयर करें तो भी बीवियां दूसरे शख्स की ओर रुख कर लेती हैं।

4. जबरदस्ती का रिश्ता एक्सट्रा अफेयर का सबसे बड़ा कारण हो सकता है। भारतीय समाज में यह सबसे बड़ी समस्या है।

5. इंडियन औरतों का एक्सट्रा अफेयर चलाने के पीछे की वजह पति का बीवी की जरूरतें पूरी ना करना भी है।

6. पत्नी को समय ना देना, या घर के किसी काम मेंं मदद ना करना भी इसकी वजह हो सकती है।

7. अगर पत्नी को अपने पार्टनर से इमोशनल स्पोर्ट नहीं मिलती तो भी वह एक्ट्रा मेरिटल अफेयर की ओर बढ़ती है और ऐसे व्यक्ति की चाह रखती हैं जो उसकी भावनाओं को समझें।

Content Writer

Vandana