Adventure से कम नहीं इस खतरनाक ब्रिज पर गाड़ी चलाना

punjabkesari.in Sunday, Aug 06, 2017 - 12:51 PM (IST)

कुदरत और इंसान की बनाई हुई दुनिया में बहुत सी हैरान कर देने वाली जगहें मौजूद है। एडवेंचर पंसद लोग ऐसी खतरनाक जगहों पर जाकर अपना शौक पूरा करते है। आज हम ऐसे ही एक अनोखे और खतरनाक ब्रिज की बात कर रहें है। इस ब्रिज पर गाड़ी या बाइक चलाना तो दूर की बात है इसे देख कर ही आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ये ब्रिज इतना खरतनाक है कि इस पर गाड़ी चलाना किसी चुनौती से कम नहीं।

आज हम जिस ब्रिज की बात कर रहें है वो जापान में मौजूद है। जापान में बना ईशिमा ओहाशी ब्रिज इतना भयानक है कि इस पर जाने से पहले आप सोच में पड़ जाएगें। सबसे डरावने इस ब्रिज पर गाड़ी या बाइक चलाना बहुत ही खतरनाक लगता है। इस पुल को इसलिए इतना सीधा बनाया गया है ताकि इसके नीचे से शिप्स आराम से निकल सकें।

मात्सू और साकाइमिनाटो शहरों को जोड़ने वाला ये पुल नाकौली झील से करीब एक मील की दूरी तर फैला हुआ है। कंक्रीट से बने इस पुल को 1.7 कि.मी लंबा बनाया गया है। इस ब्रिज को विश्व का तीसरा सबसे लंबा पुल माना जाता है। इसके अलावा इसमें दो लेन बनाई गई है ताकि लोग आराम से निकल सकें। 

जापान के इस पुल पर पहली बार गाड़ी या बाइक चलाते समय आपको ऐसा लगेगा कि आप अपनी जान खतरें में डाल रहें है। एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए ये पुल किसी एडवेंचर से कम नहीं है। इस पुल का डिजाइन बिल्कुल रोलरकोस्टर की तरह दिखाई देता है। जब तक आप ये पुल पार नहीं कर लेते तब तक आपको डर लगता रहेगा।

Punjab Kesari