खूबसूरती ही नहीं, इन देशों के क्राइम मामले भी है दुनियाभर में मशहूर

punjabkesari.in Tuesday, Aug 22, 2017 - 04:00 PM (IST)

हर देश को उसकी किसी न किसी खासियत के लिए तो जाना जाता है लेकिन इस देश में कुछ ऐसे देश अपने क्राइम के कारण फेमस हो गए है। अगर आप भी अकेले कहीं घूमने का प्लान करते है तो इन देशों में जाने से पहले एक बार जरुर सोच ले। कहीं ऐसा न हो कि दो पल सकून को बिताने के लिए आप किसी मुश्किल में पड़ जाए। आइए जानते है कुछ ऐसे शहरों के बारे में जहां जाना खतरे से खाली नहीं हो सकता।

 

1. मेक्सिको सिटी
मेक्सिको सिटी की खुबसूरती के बारे में तो हर किसी ने सुना होगा लेकिन क्या आपको पता है कि इस देश में क्राइम होना तो आम बात है। आए दिन यहां पर किडनेपिंग, चोरी और हमले होना तो आम बात है। सरकार के चेतावनी देने के बावजूद भी यहां पर क्राइम की संख्या कम नहीं होती है।

2. डेट्रोइट, मिशिगन
इस शहर में तो चोरी, मर्डर और रेप जैसी घटनाएं दिन होती रहती है। इस देश के लोग भी जयादा देर तक बाहर रहने से डरते है। हालाकिं सरकार ने कुछ समय के लिए इन घटनाओं पर नियत्रणं पा लिया था लेकिन कुछ समय बाद ये घटनाएं फिर से होने लग गई है।

3. लीमा, पेरु
घूमने के लिए ये शहर जितना सुंदर है उतना ही खतरनाक भी है। टूरिस्ट को यहां पर आने से पहले ही इस बात की चेतावनी दे दी जाती है कि यहां पर चोरी,जेब काटना जैसी घटनाएं होती रहती है इसलिए अपनी सेफ्टी रखिए। इस जगह पर अकेले घूमना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है।



4. मेमफिस, टेन्नेसी
इस शहर की खुबसूरती को देख कर आप धोखा न खाएं। इस शहर में लूट और मर्डर होना बहुत सी आम बात है। इस शहर के ज्यादातर लोग गरीबी रेखा से नीचे होने के कारण यहां पर चोरी बहुत ज्यादा होती है।

5. सैन पेड्रो सुला, होंडुरास
क्राइम रेट की बात करें तो इस मामले में इस शहर ने सबको पीछे छौड़ दिया है। यहां के क्राइम के बारे में सुनकर अक्सर लोग यहां पर जाने से डर जाते है। चोरी के बाद यहां पर लोगों का बड़ी ही बेरहमी से मर्डर कर दिया जाता है। इसलिए अगर आप यहां पर घूमने का सोच रहें है तो एक बार जरुर सोच लें।

6. सेंट लुईस
यहां के क्राइम रेट सुनकर तो यहां जाने से डर लगता है। मर्डर, चोरी, रेप और मारपीट की वारदात होना यहां पर आम बात हो गया है। इस देश में आए कई टूरिस्टों के साथ तो चोरी की कई घटनाएं हो भी चुकी है।

Punjab Kesari