हैवी नहीं, अब दुल्हन ट्राई करें लाइट वेट लहंगा, कंफर्ट के साथ दिखाएं स्टाइल

punjabkesari.in Sunday, Apr 26, 2020 - 10:23 AM (IST)

हमेशा से हैवी वेट वाले लहंगे पहन कर दुल्हन को अपनी कंफर्ट को अलविदा कहना पड़ता है। जो कि हर लड़की के साथ नाइंसाफी है। अगर आप भी हैवी लहंगे से परेशान हो चुकी है तो अनीता डोंगरे की यह लाइट वेट के लहंगे इस वेडिंग सीजन पर ट्राई कर सकती है। चलिए आपको उनके इस कंफर्ट भरे कलेक्शन की खास झलक पेश करते है। 

पैस्टल पिंक हमेशा से हर लड़की को पसंद है ,यह लहंगा आप भी अपनी वेडिंग के लिए ट्राई कर सकती है। इस लहंगे की ख़ास बात यह है कि इसपर कारीगरी बहुत ही बारीक है जो इसकी चमक को और बढ़ा रहा है। 

पैस्टल पिंक के शेड्स बहुत सारे है ,उनमें से एक यह शेड किसी भी ब्राइड पर उम्दा ही लगेगा। 

पैस्टल पिंक का यह शेड हर मॉडर्न ब्राइड की पसंद है। 

अक्सर रॉयल ब्लू कलर के लहंगे कम ही देखने को मिलते है पर यह हर लड़की का दिल चुरा रहा है। 

काला रंग अपशगुण माना जाता है। मगर यह लहंगा देख कर सारे शगुण अच्छे हो जाएंगे क्योंकि यह ब्राइड को चांद सा खूबसूरत दिखाएगा। 

हॉट पिंक को कैसे भुलाया जा सकता है ?इस शेड में ब्राइड सबसे ज्यादा ब्राइट और आकर्षक नजर आती है। 

इस हॉट पिंक लहंगे को आप किसी और फंक्शन में भी ट्राई कर सकती है। 

हर दुल्हन के लिए लाल रंग एक परंपारिक कलर है। इस कलर का क्रेज हमेशा से लड़कियों में देखा जा सकता है। पर यह लाइट वेट रेड लहंगे कुछ अलग और ख़ास है जिसे आप अपनी शादी पर पहन सकती है। 

इस लहंगे में हर ब्राइड खूबसूरत ही दिखेगी।  

Content Writer

Sunita Rajput