बेसिक नहीं स्टाइलिश ब्लाउज का आया ट्रेंड ! (See Pics)

punjabkesari.in Saturday, Nov 09, 2019 - 04:35 PM (IST)

एक समय ऐसा था कि साड़ी पहनने के बाद भी महिलाओं को घूंघट लेना पड़ता था। जिस कारण ब्लाउज तो कभी दिखाई देता ही नहीं था। फैशन इंडस्ट्री में बहुत से बदलाव आए है। जिस कारण न जानें कितनी चीजों को अब सराहा जाता है। साड़ी हो या लेहंगा यह सब ब्लाउज के बिना अधूरे है। अगर आपकी साड़ी या लेहंगा बहुत स्टाइलिश है मगर ब्लाउज बेसिक है तो आपका स्टाइल ऐसे ही खत्म हो जाता है। आपको अपने ब्लाउज की तरफ ज्यादा ध्यान देना चाहिए। आज हम आपको बॉलीवुड दीवाज की कुछ यूनिक स्टाइल ब्लाउज पहने हुए की एक खास कलेक्शन दिखाएंगे। आप खुद इन ब्लाउज-टाइप्स को देख कर आकर्षित हो जाएंगी। अगर आपको भी वेडिंग सीजन पर अलग दिखना है तो ये डेयरिंग बैकलेस ब्लाउज जरूर पहने। यह आपके साड़ी या लहंगे को एक अलग ही लुक प्रदान करेगा। 

सबसे पहले बात करते है करिश्मा कपूर की। 40 प्लस उम्र होने के बाद भी करिश्मा का फैशन गेम अभी भी ऑन है। उनके पास ट्रेंडी कलर और ट्रेंडी लुक्स दोनों होते है। ब्लाउज स्टाइल में वो बाकियों से आगे है। चलिए देखिए उनके कुछ लुक्स-


ब्लैक शिमरी-मैटेलिक साड़ी 


रेड साड़ी 


हॉट-पिंक लेहंगा चोली 

आगे बात करते है पूजा हेगड़े की। पूजा अभी-अभी ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में आई है। मगर उनका फैशन सेंस काफी बढ़िया है। अगर उनके ब्लाउज टाइप की बात करें तो उनके ब्लाउज काफी बोल्ड और सेक्सी होते है। आइए आपको दिखातें है उनके कुछ लुक्स-


पीच लेहंगा 


हॉट-पिंकिश लेहंगा 


राजस्थानी लहंगा 

कृति सेनन का भी स्टाइल काफी वाहवाही बटोर रहा है। उनके लुक्स सिंपल और सेक्सी होते है। अगर उनके ब्लाउज टाइप की बात करे तो लड़कियों को काफी पसंद आते है। 


रुफ्फल साड़ी 


शिमरी साड़ी 

वहीं भूमि ने भी अपनी साड़ी से सबको चौंकाया है। मगर उनके ब्लाउज ने ज्यादा तारीफे बटोरी है। 


देसी गर्ल प्रियंका तो हमेशा ही अपने लुक के लिए सराही जाती है। यह वी-शेप वाला ब्लाउज कुछ ज्यादा ही पसंद किया जा रहा है।

 
वहीं पत्रलेखा का बैकलेस गाउन बहुत वाहवाही बटोर रहा है। 


स्टाइलिश क्वीन सोनम कपूर तो हर स्टाइल में आगे ही है। 
 

Content Writer

shipra rana