आनंद आहूजा से नहीं, इस शख्स से शादी करना चाहती थी सोनम कपूर !

punjabkesari.in Monday, May 14, 2018 - 02:50 PM (IST)

इस समय बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है। कई जाने-माने एक्टर- एक्ट्रेस शादी कर रहे हैं। 8 मई को सोनम कपूर अपने लॉग टाइम ब्वॉयफ्रैंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध गई। मगर क्या आप जानते हैं कि आनंद सोनम की पहली पसंद नहीं थे!


सोनम आनंद से नहीं बल्कि किसी और से शदी करना चाहते थी! वह जिस इंसान से शादी करना चाहती थी उनका नाम है साहिर बेरी। साहिर बेरी सोनम का पहला प्यार थे। साहिर बेरी दिल्ली के एंटरप्रेन्योर और एक युवा मॉडल हैं। 

सोनम और साहिल को कई बार एक-दूसरे के साथ टाइम स्पैंड करते और पब्लिक प्लेस पर एक साथ देखा गया। ये दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। रूठी हुई सोनम को मनाने के लिए साहिर दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हो गए थे। मगर बाद में आपसी टकरार की वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया। 

 


मीडिया में आई खबरों की माने तो सोनम कपूर के पापा अनिल कपूर को साहिर बिल्कुल भी पसंद नहीं थे। वह नहीं चाहते थे की साहिर उनके दामाद बने। इसी बात को लेकर सोनम अनिल से नाराज भी हो गए थे!  मगर इनके ब्रेकअप के बाद बाप-बेटी दोनों में सब कुछ सही हो गया।


 

Punjab Kesari