ऐसी नाक वाले लोगों को आता है ज्यादा गुस्सा, Nose shape बता देती है इंसान की रियल पर्सनालिटी
punjabkesari.in Tuesday, Oct 07, 2025 - 01:05 PM (IST)

नारी डेस्क: इस बात से बहुल लोग अंजान हैं कि चेहरे की बनावट को देखकर व्यक्ति के स्वभाव और भाग्य के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। समुद्र शास्त्र (Samudrik Shastra) के अनुसारनाक इंसान के व्यक्तित्व, सोच, और किस्मत का दर्पण मानी जाती है। नाक की बनावट, लंबाई, चौड़ाई और झुकाव से यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि व्यक्ति कितना भाग्यशाली, मेहनती या जिद्दी है। यहां जानिए नाक की आकृति के अनुसार स्वभाव और भाग्य का रहस्य।
लंबी और सीधी नाक
ऐसे लोगों की नाक देखने में आकर्षक और सधी हुई होती है। ये लोग बुद्धिमान, आत्मविश्वासी और नेतृत्व क्षमता वाले होते हैं। समाज में सम्मान पाने वाले और अपने दम पर सफलता हासिल करने वाले होते हैं। इनका निर्णय लेने का तरीका बेहद मजबूत होता है।

गोल और छोटी नाक
ऐसे लोग दयालु और भावनात्मक स्वभाव के होते हैं। ये जल्दी किसी से जुड़ जाते हैं और भरोसा कर लेते हैं। धन की कमी नहीं रहती, लेकिन खर्च करने में हाथ खुले रहते हैं। भाग्य इन पर तब मेहरबान होता है जब ये मेहनत करते हैं।
मोटी और चौड़ी नाक
इस तरह की नाक वाले लोग व्यवहारिक और ज़मीन से जुड़े हुए होते हैं। इनमें आर्थिक समझदार बहुत होती है और ये व्यापार में सफल रहते हैं। कभी-कभी गुस्सा जल्दी आता है, लेकिन दिल से साफ़ होते हैं। मेहनत से जीवन में ऊंचाइयां पाते हैं।
नुकीली या तीखी नाक
ऐसे लोग तेज़ दिमाग और महत्वाकांक्षी होते हैं। ये अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करना जानते हैं। काम में परफेक्शन चाहते हैं और हर चीज़ अपने हिसाब से करने में विश्वास रखते हैं।भाग्य इनका साथ तब देता है जब ये अहंकार से दूर रहें।

थोड़ी टेढ़ी या झुकी नाक
यह बनावट बताती है कि व्यक्ति रचनात्मक (creative) होता है। इनकी सोच अलग होती है और ये कला, संगीत, या डिजाइन जैसे क्षेत्रों में चमकते हैं। जीवन में उतार-चढ़ाव ज़रूर आते हैं, पर अंत में सफलता मिलती है।
ऊपर उठी हुई नाक (उठी टिप वाली)
ये लोग आत्मविश्वासी, हंसमुख और सामाजिक होते हैं। लोगों से मिलना-जुलना पसंद करते हैं और हर माहौल में फिट हो जाते हैं। भाग्य इन पर हमेशा मुस्कुराता है क्योंकि ये अवसर को पहचानने में माहिर होते हैं।