नोरा फतेही को FIFA World Cup में झंडा लहराना पड़ा भारी, लोगों ने कर दिया एक्ट्रेस को Troll

punjabkesari.in Friday, Dec 02, 2022 - 06:41 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही के डांस का हर कोई दीवाना है। सिर्फ भारत में ही बल्कि पूरी दुनिया में एक्ट्रेस के मुव्स लोगों का दिल जीत लेते हैं। इन्हीं डांस मूव्स के कारण नोरा फतेही को कतर में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप में अपने परफॉर्मेंस देने का मौका मिला। इस फैस्टिवल में एक्ट्रेस ने बहुत ही अच्छा डांस किया। इसके अलावा एक्ट्रेस ने भारत का नेतृत्व करते हुए तिरंगा लहराया और जय हिंद के नारे भी लगाए लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस से एक गलती हो गई जिसके बाद लोगों ने उनकी क्लास लगा दी।

वायरल हुआ एक्ट्रेस का वीडियो 

एक्ट्रेस का तिरंगा लहराते हुए वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस कह रही हैं कि - 'इंडिया चाहे फीफा वर्ल्ड कप में नहीं लेकिन फिर भी हम फेस्ट का हिस्सा हैं, हमारे म्यूजिक से डांस से।' नोरा की ये सारी बातों सुनकर फेस्ट में आए लोग काफी एक्साइटेड हो गए जिसके बाद उन्होंने हूटिंग करने लगते हैं। नोरा के साथ ऑडियंस ने भी जय हिंद के नारे लगाने शुरु कर दिए।

 

तिरंगा अच्छे से न पकड़ने के कारण हुई ट्रोल 

यह वीडियो देख फैंस नोरा पर तिरंगे को गलत तरीके से पकड़ने और लहराने का आरोप लगा रहे हैं। इस वीडियो में सबसे पहले तो नोरा को तिरंगा स्टेज में फेंककर दिया जाता है। इसके बाद गिरे झंडे को नोरा उठाकर लहराती हैं, जैसे वो देश का तिरंगा न होकर कोई दुपट्टा हो। इसके बाद एक्ट्रेस ने तिरंगे को उल्टा पकड़ लिया और दुपट्टे की तरह ही उसे लहराए । लहराने के बाद तिरंगा नोरा ने खुद पर लपेटा। इसके बाद स्टेज से तिरंगे को नीचे खड़े हुए शख्स को वापिस दे दिया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arshin k madhu (@arshin_k_madhu)

लोगों ने किया ट्रोल 

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने नोरा को ट्रोल कर दिया है। एक यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'तिरंगा ठीक से पकड़ो '

अन्य ने लिखा कि - 'आप अपना डांस दिखाने गई थी तो वो करो तिरंगे का अपमान नहीं' 

एक ने लिखा कि - 'ओह मॉय गॉड तिरंगे की कोई इज्जत ही नहीं है, यह बहुत ही बुरी एक्टिंग है सिर्फ परफॉर्म करना ही सब कुछ नहीं होता। देखो जिस तरीके से इसने तिरंगा फैंका है बहुत ही अपमानजनक है। '

गौरतलब है कि एक्ट्रेस की इस हरकत के बाद लोग काफी निराश हैं हालांकि इस ट्रोलिंग पर अभी तक नोरा का कोई कमेंट नहीं आया है। 


.
 

Content Writer

palak