बोल्ड ही नहीं नोरा फतेही का Indian Look भी चुरा लेता है दिल, यकीन नहीं तो खुद देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Thursday, Jan 13, 2022 - 10:31 AM (IST)

अपने हॉट मूव्स और  बोल्ड लुक से अकसर तहलका मचाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही का इस बार बदला- बदला रूप दिखाई दे रहा है। कोरोना को मात देने के बाद एक्ट्रेस पहली बार घर के बाहर  स्पॉट हुई। इस दौरान उनका सिंपल इंडियन लुक लोगों को खूब पसंद आया।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में नोरा आसमानी रंग का कुर्ता और सफेद प्रिंटेड पजामे में नजर आई। अपने देसी लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने साथ में  मोजरी पहनी हुई थी। सटल मेकअप के साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा। 

नोरा पहले भी कई बार अपने ट्रेडिशनल अवतार से फैंस का दिल चुरा चुकी है। कुछ दिनों पहले उन्होंने चिकनकारी वर्क वाले आइवरी अनारकली सूट में खूब कहर ढाया था। 

सूट के साथ नोरा ने ज़री दुपट्टा कैरी किया  था, जिसमें सिल्वर गोटा लगा हुआ था।  व्हाइट कलर के सूट के साथ उनका नेक पीस कॉम्प्लीमेंट कर रहा था। 

नोरो के पीले रंग के सूट के तो क्या ही कहने। इस सूट में उनका लुक काफी एलिगेंट लग रहा था।   इस आउटफिट को ऐ-लाइन कट देते हुए फ्लेयर्स ऐड की गई थीं। कुर्ते से मैच करते वर्क के साथ मैचिंग  दुपट्टा भी कैरी किया गया था।  

वहीं इस लुक में चोकर नेकलेस, मांगटीका और कंगन जुड़े तो नोरा की खूबसूरती पर चार चांद लगा रहे थे।

Content Writer

vasudha