अब नहीं होना पड़ेगा बीवी के सामने शर्मिंदा! सोने से पहले ऐसे पिएं शहद-दूध

punjabkesari.in Sunday, Oct 26, 2025 - 07:04 PM (IST)

नारी डेस्क : पुरुषों और महिलाओं का शरीर कई मायनों में अलग होता है। इसलिए दोनों की ज़रूरतें और घरेलू नुस्खे भी अलग-अलग होते हैं। पुरुषों के लिए ताकत, सहनशक्ति और मानसिक एकाग्रता बढ़ाने के कई उपाय बताए गए हैं, लेकिन अगर आप कोई आसान, असरदार और घरेलू तरीका ढूंढ रहे हैं, तो शहद और दूध का संयोजन आपके लिए बेस्ट है।

रोज दूध और शहद का सेवन करें पुरुष

दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन A, B और D जैसे ज़रूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। वहीं शहद में आयरन, फॉस्फोरस, पोटेशियम, ग्लूकोज़ और कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। दोनों को मिलाकर पीने से शरीर की अंदरूनी ताकत में बढ़ोतरी होती है और मर्दानगी से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं।

PunjabKesari

शहद-दूध पीने का सही तरीका

रात को सोने से एक घंटे पहले गुनगुने दूध में एक चम्मच शुद्ध शहद मिलाकर पीएं। ध्यान रखें कि दूध बहुत गर्म न हो, क्योंकि ज्यादा तापमान से शहद के पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं। इसे ठंडे दूध में भी न मिलाएं, वरना असर कम हो जाएगा।

यें भी पढ़ें : इन 4 चीजों से मिल जाएगा भरपूर Omega-3, कोई Capsule खाने की जरूरत नहीं

शहद के साथ दूध पीने के 10 चमत्कारी फायदे

पुरुषों की पौरुष शक्ति बढ़ाता है और कमजोरी दूर करता है।
शरीर के टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाने में मदद करता है।
तनाव कम कर नर्वस सिस्टम को शांत करता है।
प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को घटाता है।
नींद न आने की समस्या में फायदेमंद।
पाचन को दुरुस्त करता है और कब्ज दूर करता है।
हड्डियों को मजबूत बनाता है।
मानसिक और शारीरिक ऊर्जा बढ़ाता है।
सुबह पीने पर दिनभर स्फूर्ति और एकाग्रता बनी रहती है।
आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मददगार है।

PunjabKesari

डॉक्टरों की सलाह

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, दूध और शहद का सेवन रोज़ाना सीमित मात्रा में करना चाहिए। एक गिलास दूध में एक चम्मच शहद पर्याप्त है। शुगर या डायबिटीज़ के मरीज बिना डॉक्टर की सलाह के इस ड्रिंक का सेवन न करें। अगर आप दिनभर की थकान मिटाकर शरीर को मजबूत, मन को शांत और मर्दानगी में वृद्धि चाहते हैं, तो हर रात सोने से पहले शहद-मिल्क जरूर पिएं। यह न केवल आपकी शारीरिक ताकत को बढ़ाएगा, बल्कि आत्मविश्वास और स्टैमिना में भी फर्क दिखेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

static