सिजेरियन नहीं, इन दीवाज ने दिया नार्मल डिलीवरी से बच्चे को जन्म

punjabkesari.in Saturday, Mar 24, 2018 - 07:03 PM (IST)

जब एक महिला मां बनने वाली होती है तो उसके दिमाग में यही बात आती है कि उसकी नॉर्मल डिलवरी होगी या सी सेक्शन। आजकल आम महिलाएं हो या सेलिब्रिटी। ज्यादातर महिलाएं ऑपरेशन से ही मां बनती है। मगर बॉलीवुड की कुछ मॉम एेसी भी हैं जिन्होंने सिजेरियन की बजाय नॉर्मल डिलीवरी से बच्चों को जन्म दिया।

 

1. ऐश्वर्या राय


जहां अधिकतर महिलाएं 30 की उम्र में सिजेरियन से बच्चे को जन्म देती हैं। वहीं मिस वल्ड ऐश्वर्या राय ने 38 साल की उम्र में नोर्मल डिलवरी से आराध्या को जन्म दिया। इससे पता चलता है की गर्भावस्था में अपनी सेहत का ध्यान रखकर बच्चे को प्राकृतिक तरीके से जन्म दे सकते हैं।

 

2. रवीना टंडन


रवीना टंडन ने12 जुलाई 2007 को नोर्मल डिलवरी से बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने सी सेक्शन करवाने से बेहतर प्राकृतिक तरीके से ही शिशु को इस दुनिया में लाने का फैसला किया।

 

3. तारा शर्मा


तारा शर्मा एक एेसी एक्ट्रर्स हैं जिन्होंने अपनी डिलवरी को अपने सिरियल तारा शर्मा शो पर दिखाया। उन्होंने अपने दोनों बेटों को नॉर्मल डिलवरी से ही जन्म दिया था।

 

4. ट्विंकल खन्ना


ट्विंकल खन्ना बेहतरीन अदाकारा, बलोगर हैं। अपने बलोग से वह आम इंसान और लड़कियों को हमेशा प्रेरित करती आई है। उन्होंने ने भी अपनी दूसरी संतान नितारा को नॉर्मल डिलवरी से जन्म दिया।

 

5. सुजेन खान


एक्टर रितिक रोशन की पत्नि सुजेन  खान ने अपने दोनों बच्चों को नैचुरल तरीके से जन्म दिया। डिलवरी के बाद सुजेन अपने बच्चे के साथ मुस्कुराते हुए घर आई। 

 


6. मीरा


शाहीद कपूर की पत्नि ने महज 22 साल की उम्र में बेटी मीशा को नॉर्मल डिलवरी से पैदा किया। मीरा का कहना है कि मीशा के आने से उनके परिवार में चारों तरफ खुशियों ही खुशियां है। 
 

Punjab Kesari