बच्चों के लिए खास बनाएं No Bake Brownie

punjabkesari.in Friday, Jan 29, 2021 - 05:15 PM (IST)

बच्चों को मीठा बहुत ही पसंद होता है। ऐसे में आप उनके लिए घर पर ब्राउनी बना सकती है। मगर अक्सर इसे बनाने के लिए ओवन या माइक्रोवेव की जरूरत होती है। मगर आज हम आपके लिए जो रेसिपी लेकर आए हैं, उसे आप बिना ओवन के आसानी से ही बना सकती है। तो चलिए जानते हैं ब्राउनी बनाने का तरीका...

नो बेक ब्राउन की सामग्री- 

चॉकलेट सिरप- 1 कप 
कोको पाउडर- 1/2 कप 
ओट्स पाउडर- 1/2 कप 
काजू- 1/4 कप
किशमिश-1/4 कप  
खजूर- 8
चॉकलेट-हेज़लनट्स (chocolate-hazelnuts spread)- 2 बड़े चम्मच

नो बेक ब्राउन की विधि- 

1. सबसे पहले पैन में चॉकलेट सिरप गर्म करें। 
2. फिर इसमें ओट्स पाउडर डालकर मिश्रण को आटे की तरह गाढ़ा होने तक पकाएं। 
3. तैयार मिश्रण को आंच से उतार कर ठंडा होने दें।
4. अब इसमें बाकी की सामग्री मिलाएं। 
5. ट्रे पर बटर पेपर लगाकर मिश्रण फैलाएं। 
6. इसे सेट होने के लिए करीब 1-2 घंटे तक फ्रिज में रखें। 
7. तैयार ब्राउनी को फ्रिज से निकाल कर काटें और चॉकलेट सिरप से गार्निश करके सर्व करें। 


 

Content Writer

neetu