NMACC म्यूजिक इवेंट में हुए राधिका मर्चेंट की लुक के चर्चे, देखिए बाकी एक्ट्रेस का Unique फैशन

punjabkesari.in Thursday, May 04, 2023 - 06:30 PM (IST)

बीती शाम नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में द साउंड ऑफ म्यूजिक रेड कार्पेट इवेंट रहा जहां बी-टाउन की छोटी-बड़ी कई हस्तियां शामिल रहीं।  इवेंट की खास बात यह रही कि स्टार के बच्चे भी इस इवेंट में शामिल रहे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

शुरूआत करते हैं नीता अंंबानी से ही जो बहुत ही कूल अंंदाज में दिखीं। इस बार नीता ट्रडीशनल की बजाए वेस्टर्न ड्रेस में नजर आई। उनकी एक्वा ब्लू फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस की स्लीव काफी स्टाइलिश थी। नीता अंबानी का ये कूल लुक भी सबको पसंद आया। वहीं उनकी बहू राधिका मर्चेंट भी कुछ कम नहीं दिखीं। राधिका भी फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस में नजर आई। फैंस को उनका लुक काफी क्यूट लगा।

चलिए अब बात करते हैं बी-टाउन हसीनाओं की....

बॉलीवुड की बेबी डॉल सिंगर कनिका कपूर की ग्लोइंग स्किन के वैसे ही लोग दीवाने हैं लेकिन इस इवेंट में लोग उन्हें देखते ही रह गए। आरेंज पेंटसूट में कनिका कपूर स्टनिंग दिखीं। कनिका की ग्लोइंग स्किन फैंस को अपना दीवाना बना गई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

भारती सिंह वन पीस ड्रेस के साथ मैंचिग हील्स पहने दिखीं  भारती का ड्रेसअप भी लोगों को पसंद आया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू भी अंबानी इवेंट में नजर आई। हरनाज ने शिमरी ब्लैक सिल्वर मिनी ड्रैस पहनी थी। हरनाज का लुक भी पसंद किया गया लेकिनफैंस पूछ रहे हैं कि सलमान उन्हें कब लॉन्च कर रहे हैं।

इस इवेंट में पॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम बाजवा भी नजर आई। सोनम स्किनी फिट वन पीस ड्रेस में नजर आई।

काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी भी इवेंट में पहुंची लेकिन तनीषा का साड़ी लुक फैंस का दिल जीत नहीं पाया। तनीषा का रफ्फल स्टाइल लोगों को ऑउट ऑफ फैशन लगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

काजाल अग्रवाल भी आरेंज प्रिंटेड ड्रेस में नजर आई। फातिमा सना शेख लाइट यैलो-व्हाइट ड्रेस में नजर आई उनका लुक भी पसंद किया गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

इवेंट में आमिर की एक्स वाइफ किरण राव बेटे आजाद के साथ नजर आई तो और टीवी एक्टर नकुल मेहता भी अपनी फैमिली के साथ इवेंट में पहुंचे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

मंदिरा बेदी व्हाइट रफ्फल क्रॉप टॉप और ब्लैक पैंट में अपने बेटे के साथ नजर आईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

सैयामी खैर भी ऑल ब्लैक लुक में नजर आई जिसके साथ उन्होंने व्हाइट शूज पहने थे।

सोनाली कुलकर्णी और मिनी माथुर भी साड़ी पहने इवेंट में पहुंची। हरभजन सिंह की पत्नी एक्ट्रेस गीता बसरा व अन्य कई सितारे अपने बच्चों के साथ ही इवेंट में पहुंचे। 

 

Content Writer

Vandana