गुलाम की एक्ट्रेस नीति टेलर ने रचाई सगाई और शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

punjabkesari.in Tuesday, Aug 20, 2019 - 05:32 PM (IST)

इश्कबाज और कैसी है यह यारियां से लोगों के दिल में जगह बनाने वाली निति टेलर अपने बचपन के दोस्त परीक्षित बावा से 13 अगस्त 2019 को सगाई कर ली है। उनका यह फैसला उनके सारे फैंस के लिए एक बहुत बड़ा सरप्राइज था। जैसे हसमुख किरदार उन्होंने टीवी पर निभाए है वैसी ही तस्वीरें उन्होंने अपने फैंस से साझा की है। उनके सगाई के फंक्शन पर सिर्फ उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल थे।  

सगाई पर निति लग रही थी प्रिंसेस 

निति बेहद ही क्यूट है और इनका यह अवतार उन्हें और भी खूबसूरत बना रहा था। वह अपने मंगेतर के साथ बहुत खुश लग रही है। उनकी यह ख़ुशी फैंस को भी अच्छी लग रही है।उनकी सफेद शिम्मरी ऑफ-शोल्डर क्रॉप टॉप था जिसे उन्होंने लॉन्ग शिम्मरी स्कर्ट के साथ पेअर किया था। उनके बड़े एयरिंग्स उनके लुक को और भी बेहतरीन बना रहा था।उन्होंने इस लुक को अपने मंगेतर के साथ मैच भी किया था। 

मेहंदी पर जीता सबका दिल 

मेहंदी की रस्म पर निति ने मेहंदी रंग का क्रॉप टॉप विद लॉन्ग स्कर्ट और मेहंदी श्रग से अपने लुक को कम्पलीट किया था। उन्होंने फूलों का मांगटीका पहना था और हाथों में भी फूलों की ब्रेसलेट पहनी थी। उनके एयरिंग्स भी फूलों के थे। यह लुक बहुत ही खूबसूरत था जिसे हर कोई सराह रहा था।

मंगेतर के साथ है बहुत खुश 


 

Content Writer

Vandana