नीता अंबानी के फोन में लगा हैं पिंक डायमंड, लाखों नहीं करोड़ों में है कीमत

punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2020 - 05:28 PM (IST)

अंबानी परिवार की बड़ी बहू नीता का लग्जरी लाइफस्टाइल किसी से छिपा हुआ नहीं है। वह अक्सर अपने लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियां बटौरती हैं। बैग से लेकर फोन तक, नीता अंबानी की हर चीज की कीमत लाखो-करोड़ों में होती है। चलिए इस पैकेज में हम आपको नीता अंबानी के लग्जरी शौक के बारे में बताते हैं, जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएगे।

नीता के फोन की कीमत है 311 करोड़

पहले बात करते हैं नीता अंबानी के फोन की। आपको बता दें कि मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी जिस फोन का इस्तेमाल करती है उसकी कीमत 311 करोड़ है। जी हां, खबरों की माने तो नीता अंबानी के पास फॉल्कन सुपरनोटा आईफोन 6 पिंक डायमंड फोन है। इसकी कीमत 48.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 311 करोड़ रुपए है। बता दें कि यह फोन साल 2014 में लॉन्च हुआ था।

311 करोड़ रुपए की कीमत वाला यह फॉल्कन सुपरनोटा आइफोन 24 कैरेट गोल्ड और पिंक गोल्ड से बना हुआ है। इस पर प्लेटिनम की खास कोटिंग है, जो इसे टूटने से बचाती है। फोन के पीछे के हिस्से पर डायमंड लगा है। खबरों की माने तो इस फोन की खास बात यह है कि इसे हैक नहीं किया जा सकता।

लग्जरी लाइफस्टाइल जीती है नीता अंबानी

सिर्फ फोन ही नहीं नीता अंबानी तो अपनी दिन की शुरुआत ही 3 लाख रुपए की चाय के साथ करती है। नीता सुबह की चाय जापान के सबसे पुराने क्रॉकरी ब्रांड नोरिटेक के कप में पीती हैं, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपए है। 

मेबेक 62 नीता अंबानी की पसंदीदा कार है, जिसे नीता अंबानी के पति मुकेश अंबानी गिफ्ट के तौर पर लंदन से लाए थे। ‘मेबेक 62 कार को भारत में लाने वाले मुकेश अंबानी पहले व्यक्ति थे, इस कार की कीमत लगभग 10 करोड़ रूपए है।

वही, नीता कभी भी अपने जूतों को Repeat नहीं करती। वह सबसे ज्‍यादा जिम्मी चू, पेलमोड़ा, पाड्रो, मार्लिन ब्रांड के जूते व सैंडल पहनना पसंद करती है। इन जूतों की शुरुआत ही 5 लाख रुपए से होती है। नीता अंबानी के हाथ में पहनी घड़ी भी ब्रांड की होती है। उनके पास बुल्गारी, कार्टियर, राडो, गुच्ची, केल्विन क्लाइन और फॉसिल जैसे ब्रांड की घड़ियां शामिल हैं। इन ब्रांड की घड़ियों की range 10-20 लाख के बीच हैं। 

डायमंड ज्वैलरी पहनना पसंद

नीता अंबानी को पारंपरिक गोल्ड और कुंदन ज्यूलरी ज्यादा पसंद है। इवेंट के दौरान वह डायमंड ज्वैलरी कैरी करती है। इनकी अंगूठी की शुरूआती कीमत 5-7 लाख रुपए है। नीता अंबानी के पास महंगी से मंहगी साड़ी है। नीता अंबानी की शादी की साड़ी काफी चर्चा में रही थी जिसकी कीमत लगभग 40 लाख है। डिजाइनर अब्बू जानी संदीप खोसला, अनामिका खन्ना, मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर ड्रेसेज उनकी पहली पसंद है। 

नीता अंबानी के पास दुनिया के सबसे महंगे शनेल, गोयार्ड और जिम्मी चू के ब्रांड के हैंडबैग्स हैं। हीरे युक्‍त इन हैंड बैग्‍स की कीमत करीब 4 लाख से शुरू होती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि नीता अंबानी की मेकअप किट में लाखों रूपए की लिपस्टिक होती है। एक्सक्लूसिव ऑर्डर पर बनने वाली उनकी लिपस्टिक की कीमत करीब 40 लाख रूपए है। उनके लिपस्टिक के शेड्स भी काफी एक्सक्लूसिव होते है। 

Content Writer

Priya dhir