बेशकीमती चीजों की मालकिन नीता अंबानी को है बेहद महंगे बैग्‍स का शोक, देखें शानदार कलेक्शन

punjabkesari.in Tuesday, Aug 29, 2023 - 11:21 AM (IST)

महंगी चीजों को शौक किसे नहीं होता, पर हर कोई अपनी इच्छाएं पूरी नहीं कर सकता। हालांकि अगर बात मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी की हो तो वह अपने हर शौक को बेहद आसानी से पूरा कर लेती है।  दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में से एक नीता काे लग्ज़री लाइफ़स्टाइल जीना पसंद है तभी ताे उनके पास  बेशकीमती कपड़े, जूते और ज्वेलरी हैं। आज हम उनके बेहद महंगे और शानदार हैंडबैग कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खरीदना आम इंसान के बस की बात नहीं है।


240 हीरे से जड़ा बैग 

कुछ साल पहले बॉलीवुड एक्ट्रेसेस करिश्मा कपूर और करीना कपूर के साथ नीता अंबानी की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वह Herms ब्रांड का Himalaya Birkin Bag पकडी नजर आई थी। बताया गया था कि इस बैग में 240 हीरे जड़े हुए थे और इसका हैंडल 18 कैरेट गोल्ड का बना हुआ था।  इस बैग की कीमत करीब 2.6 करोड़ रुपए थी। 

एलिफेंट शेप का क्‍लच

नीता अंबानी के पास एक एलिफेंट शेप का क्‍लच है।  न्यूयॉर्क में हुए Time 100 Gala Event में वह इस क्‍लच को कैरी किए नजर आई थी।  जूडिथ तलाइबर ब्रांड के 'महाराजा एलिफेंट' क्‍लच बैग को मल्‍टी कलर ऑस्‍ट्रीयन क्रिस्‍टल्‍स से सजाया गया है। इसकी कीमत 5495 डॉलर यानी 406822.32 रुपए बताई गई थी।


गोल्ड हार्डवेयर बैग 

धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (डीएआईएस) के 19वें स्नातक समारोह में नीता अंबानी ने अपने पारंपरिक लुक में चार चांद लगाने के लिए हर्मीस केली गोल्ड हार्डवेयर बैग कैरी किया था। मगरमच्छ की खाल वाले सोने के बैग की  कीमत 1,073,494 USD यानी करीब 88 लाख 52 हजार थी। 


 व्हाइट मैट एलीगेटर हैंडबैग

अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्च पर नीता अंबानी का लुक खूब चर्चा में रहा था। उन्होंने अपने लुक को Foubourg Birkin 20 व्हाइट मैट एलीगेटर हैंडबैग से कंप्लीट किया। बैग का डिजाइन काफी अनूठा है, बैग के बाहरी हिस्से को पांच डिफरेंट लेटर से डिजाइन किया गया था।  इस बैग की कीमत 4,00,000 USD , जो लगभग 3.2 करोड़ रुपए थी।

गणेश क्लच

नीता अंबानी के पास जूडिथ लिबर का गणेश क्लच भी है। इसे विशेष ऑस्ट्रियाई क्रिस्टल से भी सजाया गया है। इसकी कीमत 5995 डॉलर है और भारतीय मुद्रा में यह 4 लाख 26 हजार रुपये में मिल जाएगा। ऐसा ही सेम बैग बॉलीवुड एक्‍ट्रेस शिल्‍पा शेट्टी के पास भी है।


लेडी डायर पाइथॉन मीडियम बैग 

एक कार्यक्रम में नीता पिक साड़ी में बन-ठन कर पुहुंची थी। उन्होंने अपने लुक को लॉन्ग नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और बिंदी से एक्सेसराइज़ किया था। इस दौरान  शानदार हैंडबैग ने उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा दिया था। इस 'लेडी डायर पाइथॉन मीडियम' बैग की कीमत  2,625 अमेरिकी डॉलर यानी 2 लाख 15 हजार बताई गई थी। 


स्‍नेकस्किन टैक्‍सचर बैग 

नीता अंबानी के पास Celine ब्रांड का रॉयल ब्‍लू कलर का स्‍नेकस्किन टैक्‍सचर बैग भी है। इस बैग की कीमत 125,797.83 रुपए है। उनके कलेक्शन को देखकर तो यही लगता है कि उन्हें  ब्‍लू कलर से बेहद लगाव है। उन्‍हें कई बार ब्‍लू कलर के बैग्‍स में देखा गया था।

Content Writer

vasudha