रॉयल ब्लू साड़ी पहने बहु राधिका संग Manish Malhotra के दीवाली बैश में पहुंची नीता अंबानी

punjabkesari.in Monday, Nov 06, 2023 - 02:39 PM (IST)

बीती रात फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने दीवाली पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा अंबानीज भी पहुंचे। पार्टी में नीता अंबानी अपनी छोटी बहु राधिका मर्चेंट के साथ दिखी। दोनों ही सास बहु के लुक ने फैंस से खूब सुर्खियां बटौरी। तो चलिए देखते हैं दोनों सास बहु इवेंट में क्या पहनकर पहुंची। 

डॉर्क नेवी ब्लू साड़ी में दिखी नीता अंबानी 

नीता अंबानी दीवाली पार्टी में डॉर्क नेवी ब्लू साड़ी पहने पहुंची। नीता की साड़ी के बॉर्डर पर फ्रिल लगी हुई थी। साड़ी के साथ उन्होंने गोल्डन नेकलेस पोंचू कैरी किया। नीता के द्वारा कैरी किया गया पोंचू उनके लुक में चार-चांद लगा रहा था। डायमंड नेकपीस, स्टेटमेंट ईयररिंग्स, बालों में बन और डॉर्क मेकअप, हाथों में मैचिंग चूड़ियां और माथे पर साड़ी के साथ मैचिंग बिंदी लगाकर नीता ने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

वहीं उनकी बहु राधिका मर्चेंट भी क्रीमी लहंगा पहने बेहद सुंदर नजर आई। उन्होंने राधिका के लुक की बात करें तो उन्होंने डिजाइनर लहंगे के साथ मैचिंग नेकलेस पहना। बालों को खुला छोड़, डॉर्क मेकअप में राधिका का लुक फैंस को काफी पसंद आया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

यूजर्स ने बरसाया प्यार

इस दौरान दोनों ने पैपाराजी को जमकर पोज दिए। वहीं दोनों की प्यारी सी स्माइल ने भी सबका दिल जीत लिया। सितारों से सजी शाम में दोनों सास का लुक फैंस को बहुत ही अच्छा लगा। एक यूजर ने कमेंट करते हुए नीता अंबानी लिखा साथ में हर्ट और फाइर वाले इमोजी शेयर किए।

अन्य ने लिखा कि - 'नीता मैम बहुत ही सुंदर दिख रही हैं।'  

अन्य ने लिखा कि - 'मिसेज अंबानी।' 

कौन है राधिका मर्चेंट?

आपको बता दें कि राधिका मर्चेंट अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहु और अनंत अंबानी की मंगेतर हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों अगले साल शादी करने वाले हैं। 


 

Content Writer

palak