हैवी बनारसी साड़ी में नीता अंबानी का कातिलाना अंदाज, Miss World इवेंट की चुराई लाइमलाइट

punjabkesari.in Sunday, Mar 10, 2024 - 02:32 PM (IST)

नीता अंबानी अपने स्टाइलिश अंदाज के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपने दमदार फैशन के जरिए वह हर समय फैंस की लाइमलाइट का हिस्सा बनी होती हैं। अपने बेटे अनंत की प्री-वेडिंग में नीता ने एक से बढ़कर एक स्टाइलिश आउटफिट पहना था जिसमें सभी का ध्यान खींचा था। वहीं बीती रात रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन मिस वर्ल्ड 2024 का हिस्सा बनी। इस इवेंट में उनके द्वारा पहनी गई साड़ी ने एक बार फिर से सारी लाइमलाइट ले ली। तो चलिए आपको दिखाते हैं कि इवेंट में नीता आखिर कैसी साड़ी पहनकर पहुंची।  

इवेंट में नीता अंबानी ने काले रंग की बनारसी साड़ी वियर की। उनकी साड़ी को देखकर सभी रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन की तारीफ करते नहीं थक रहे थे। ग्रेसफुल अंदाज में नीता का लुक बेहद आकर्षित कर रहा था। 

नीता के द्वारा पहनी गई साड़ी को हाथों से बनाया गया था। साड़ी पर लगा हर धागा सोने की जरी और भारतीय रेशम के साथ बनाया गया था। साड़ी पर मीनाकारी का काम किया गया और ऊपरी की गई फूलों की बुनाई बेहद रॉयल लुक दे रही थी।

NMACC के ऑफिशियल पेज पर शेयर की गई पोस्ट में नीता द्वारा पहनी गई साड़ी की पूरी जानकारी दी है। साड़ी पर इस्तेमाल हुए हर धागे और पैटर्न को मास्टर शिल्पकार मोहम्मद इस्लाम स्वदेश और मनीष मल्हौत्रा ने 45 दिनों में तैयार किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nita Mukesh Ambani Cultural Centre (@nmacc.india)

लुक को कंप्लीट करते हुए नीता अंबानी ने मैचिंग ब्लैक कलर की बिंदी लगाई। बालों को खुला छोड़ा और हैवी ईयररिंग्स वियर किए।  

इस खास अवॉर्ड से सम्मानित हुई नीता अंबानी 

71वें मिस वर्ल्ड 2024 के खास इवेंट में नीता अंबानी को ह्यमैनिटेरियन के अवॉर्ड के साथ सम्मानित किया गया है। यह अवॉर्ड पूरी दुनिया में मानवता को प्रदर्शित करने के लिए दिया जाता है। मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की सीईओ जूलिया एवलिन मॉर्ले सीबीई ने नीता को इस अवॉर्ड के साथ सम्मानित किया है। इस दौरान नीता ने मिस वर्ल्ड की सारी कंटेस्टेंट्स को बधाई धी और अलग-अलग देश से इवेंट का हिस्सा बनने आई सुंदरियों का भी स्वागत किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nita Mukesh Ambani Cultural Centre (@nmacc.india)

Content Writer

palak