60 की उम्र में Nita Ambani यूं ही नहीं इतनी ग्लैमरस, करती हैं ये खास डाइट फॉलो

punjabkesari.in Sunday, Mar 10, 2024 - 01:46 PM (IST)

नीता अंबानी 60 साल की उम्र में भी गजब की फिट हैं। उनकी ग्लोइंग स्किन को देखकर उम्र का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है। उनकी फिटनेस बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेसेज को भी मात देती है। इसके लिए वो खास डाइट फॉलो करती हैं और एक्सरसाइज भी करती हैं। आप भी जान लें नीता का फिटनेस सीक्रेट...

चुकंदर के जूस से करती हैं दिन की शुरुआत

नीता सुबह की शुरूआत चाय के साथ नहीं बल्कि चुकंदर और नट्स के साथ करती हैं। चुकंदर का जूस ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और स्टेमिना भी बढ़ाता है। वहीं ड्राई फ्रूट्स से पूरी बॉडी को प्रोटीन और कैल्शियम का पोषण मिलता है। वहीं ब्रेकफास्ट की बात करें तो वो एग व्हाइट आमलेट ( idiva की वेबसाइट के हिसाब से) डाइट में शामिल करती हैं। 

लंच में खाती हैं हेल्दी वेजिटेबल्स

नीता हमेशा ग्रीन वेजिटबल से भरपूर लंच लेती हैं। कई बार उनके लंच में वेजिटेबल सूप शामिल होता है जो कि सेल फंक्शन के लिए बहुत जरूरी है।

डिनर में लेती हैं स्प्राउट्स

डिनर को वो हल्का और न्यूट्रशिन भरा रखती हैं। इसमें हरी सब्जियों के साथ ही स्प्राउट्स और सूप शामिल होता है। हेल्दी रहने के लिए जरूरी है कि डिनर हमेशा लाइट और पौष्टिक हो। जिससे मेटाबॉलिज्म सिस्टम ठीक रहे और वेट भी कंट्रोल में रहे। इसके साथ ही फ्रूट्स और डिटॉक्स ड्रिंक भी अपने डाइट में शामिल करती हैं।

वर्कआउट नहीं करती हैं मिस

हेल्दी डाइट के साथ नीता अंबानी वर्कआउट भी मिस नहीं करती हैं। रिपोर्ट्स की मानें मिसेज अंबानी योगा, स्विमिंग भी करती है, जिसकी मदद से उन्हें फिगर को टोंड करने में मदद मिलती है। इसके साथ उन्हें डांस करना भी बहुत पसंद है। उनका भरतनाट्यम डांस तो सब ने देखा ही है। इससे बॉडी की मोबिलिटी बनी रहती है।

Content Editor

Charanjeet Kaur