करोड़ों में हैं नीता अंबानी के इस बैग की कीमत, बाॅलीवुड एक्ट्रेसेस भी नहीं कर सकती अफोर्ड

punjabkesari.in Tuesday, Aug 10, 2021 - 02:16 PM (IST)

बाॅलीवुड सेलेब्स हो या कोई बड़ी हस्ती अकसर अपने राॅयल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। बाॅलीवुड एक्ट्रेसेस समेत बिजनेसवुमन भी अपनी लग्जरी लाइफ को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। इसी तरह देश की जानी-मानीं बिजनेस-वुमन नीता अंबानी को आज किसी भी पहचान की जरूरत नहीं है वहीं जब भी स्पाॅट होती हैं तो अपने लग्जरी लाइफस्टाइल के चलते अकसर लाइमलाइट लूट लेती है। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के महंगे शौक किसी से छिपे नहीं है। 

वे लग्जरी कार से लेकर महंगी साड़ियों, जूते, ज्वेलरी पर्स और दूसरे एसेसरीज की बेहद शौकीन हैं और इनका काफी कलेक्शन भी है। उनके बैग के कलेक्शन में एक ऐसा ब्रांड भी है, जो सिर्फ गिने-चुने रईस ही अफॉर्ड कर सकते हैं।


 यूं तो नीता के पास कई वीआईपी ब्रांड के बैग्स हैं, लेकिन आज हम उनके हर्मस बर्किन बैग की बात कर रहे हैं जिसकी अपनी अलग पहचान है। उनके पास इस बेशकीमती ब्रांड के कई बैग हैं। 


दरअसल, कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर नीता अंबानी की बॉलीवुड एक्ट्रेसेस करिश्मा कपूर और करीना कपूर के साथ एक तस्वीर वायरल हुई थी। इसमें नीता अंबानी ने Herms ब्रांड का Himalaya Birkin Bag कैरी किया हुआ था। जोकि कोई आम बैग नहीं ब्लकि हीरें जवाहरात से जुड़ा बैग है। आईए बताते हैं आपकों इसकी खासियत- 


Herms ब्रांड का Himalaya Birkin Bag की क्या है खासियत
नीता अंबानी के इस बैग में 240 हीरे जड़े हुए हैं। यही नहीं, इस बैग का हैंडल 18 कैरेट गोल्ड का बना हुआ है। इस बैग की कीमत करीब 2.6 करोड़ रुपए है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीता ने अपने इस हर्मस हिमालयन बर्किन बैग को कस्टमाइज करवाया है। 



क्यों है इतना महंगा बैग? 
Herms ब्रांड का  Himalaya Birkin Bag को हैंडबैग्स में सबसे बेशकीमती बैग माना जाता है। इसमें मगरमच्छ की चमड़ी का इस्तेमाल किया जाता है और इतनी सावधानी से इसे डाई किया जाता है ताकि इसका रंग हिमालय की बर्फ जैसा लगे। इसको डाई करने में महीनों का वक्त लगता है जिसे कुछ सिलेक्टड एक्सपर्ट ही कर पाते है। 


Himalaya Birkin के इस बैग की लगी थी  27 करोड़ की बोली
आपको बता दें कि साल 2017 में हिमालयन बर्किन बैग ने तब सबसे महंगे हैंडबैग का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा था, जब हॉन्गकॉन्ग के एक नीलामी घर में 30 सेंटीमीटर मैट सफेद बैग के लिए 27 करोड़ 76 लाख रुपए की बोली लगी थी।



दुनिया के कुछ चुनिंदा रईसों के पास ही है यह हैंडबैग
बता दें कि इस बेशकीमती ब्रांड के बैग को सुपर VIP लोगों के लिए ही बनाया और नीलाम किया जाता है। यह बैग दुनियाभर के कुछ रईस लोगों के ही पास है जिनमें से भारत की नीता अंबानी भी शामिल है इसके अलावा विक्टोरिया बेकहम, किम कार्दशियन, हर्ट एवांगेलिस्टा, डोनाल्ड ट्रंप की बेटी मेलानिया ट्रंप के पास भी यह बैग मौजुद है। 
 

इन ब्रांड्स के बैग को भी पसंद करती है  नीता अंबानी
हर्मस बर्किन ( Hermès Birkin) के अलावा नीता अंबानी के पास और भी कई ब्रांन के बैग है जिनमें से चनेल, गोयार्ड और जिम्मी चू शामिल है। नीता अंबानी को इन सभी ब्रांड्स के हैंडबैग्स और क्लचेज के साथ देखा जाता है। वे अक्सर ज्यूडिथ लाइबर के गैनिश क्लच के साथ भी देखी जाती है। जिसकी शुरुआती कीमत  3 से 4 लाख रुपए होती है।
                

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Christie's (@christiesinc)

Content Writer

Anu Malhotra