Achievment: अमेरिका के आर्ट म्यूजियम की पहली भारतीय ट्रस्टी बनी नीता अंबानी

punjabkesari.in Thursday, Nov 14, 2019 - 04:05 PM (IST)

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अपने स्टाइल के साथ सक्सेसफुल बिजनेस वुमेन के तौर पर भी पहचानी जाती है। अब नीता अंबानी न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के बोर्ड टीम की मेंबर चुनी गई है। इस बारे में जानकारी म्यूजियम के चेयरमेन डेनियल ब्रॉस्की ने दी है। पिछले 150 सालों में यह पहली भारतीय है जो इस आर्ट म्यूजियम की पहली भारतीय ट्रस्टी होगीं।

 

फाउंडेशन की मदद से भारतीय कला का कर रही है प्रचार 

नीता अंबानी कई सालो से मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम में हो रही प्रदर्शनियों को सपोर्ट कर रही है। 2017 से भारतीय कला को मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम में प्रदर्शन करने का मौका मिला था तब नीता ने कहा था कि हमें  कला के क्षेत्र में काम को हमेशा प्रोत्साहित करना चाहिए। नीता रिलायंस फाउंडेशन के माध्यम से पूरी दुनिया में भारतीय कला और संस्कृति का प्रचार कर रही है। वह देश में कला और विकास की योजनाओं को हमेशा बढ़ावा देती है।

 

म्यूजियम में मौजूद है 5 हजार साल पुरानी कलाकृतियां 

अमेरिका का सबसे बड़ा म्यूजियम 149 साल पुराना है। इसमें दुनियाभर की 5 हजार साल पुरानी कलाकृतियां उपलब्ध है। यहां पर हर साल लाखों लोग ही नहीं कई अरबपति और सेलेब्रिटी भी आते है। 

 

Content Writer

khushboo aggarwal