Nita Ambani के फैशन का नहीं है कोई मुकाबला, देखिए Ambani Lady की 6 सबसे महंगी ड्रेसेज

punjabkesari.in Sunday, Jun 16, 2024 - 02:08 PM (IST)

नारी डेस्क: अंबानी फैमिली के चर्चे तो पूरी दुनिया में हो रहे हैं। अनंत अंबानी की शादी से पहले ही उन्होंने दो बार ग्रैंड सेलिब्रेशन किया जहां पूरा बॉलीवुड ही शामिल रहा हालांकि अंबानी लेडीज के आगे सबका लुक ही फीका दिखा और अंबानीज लेडीज की बात करें तो नीता अंबानी का किसी के साथ कोई मुकाबला नहीं, चलिए नीता अंबानी की वो लुक आपको दिखाते हैं जिसके चर्चे काफी दिन तक होते रहे थे।

1. व्हाइट कलर फ्लोरल मैक्सी ड्रेस

इस बार अनंत-राधिका की क्रूज पार्टी में नीता अंबानी ने एक व्हाइट कलर की फ्लोरल मैक्सी ड्रेस पहनी थी। पूरी ड्रेस पर फ्लोरल पेंट था। इस ऑस्कर दे ला रैंटा ब्रैंड की ड्रेस की कीमत करीब 6लाख रू. थी और इसके साथ नीता अंबानी ने सुपर-एक्सपेंसिव जैकॉब एंड कंपनी की वॉच पहनी थी जिसकी कीमत 3 करोड़ रु. के आस-पास थी। वॉच पर मल्टीकलर सैफ्फायर फ्लॉवर्स लगे थे। ये रिस्ट वॉच 18 केरेट रोस गोल्ड की बनी थी।

PunjabKesari

2. 500 करोड़ के ग्रीन हार के चर्चे

पहले प्री-वेडिंग फंक्शन में नीता अंबानी ने मनीष मल्होत्रा की आइवरी क्रीमी व्हाइट सिल्क बनारसी साड़ी पहनी थी। साड़ी तो ग्रैसफुल थी ही। इसके साथ जो हार नीता अंबानी ने पहना था वह कई दिनों तक सुर्खियों में रहा था। खबरों की मानें तो इस हार की कीमत ही 400 से 500 करोड़ बताई गई थी।

PunjabKesari

3. सोने चांदी के बटनों वाली ड्रेस

जामनगर इवेंट के दौरान नीता अंबानी ने एक वाइन कलर का गाउन पहना था। इस कॉकटेल ड्रेस के दोनों किनारों पर कई सोने और चांदी के बटन लगे हुए थे। नीता अंबानी की ये कीमती ड्रेस भी काफी दिनों तक चर्चा में रही थी।

PunjabKesari

4. 200 करोड़ रू. की मुगल कलगी

नीता अंबानी 'मिस वर्ल्ड 2024' इवेंट में एक जंगला डिजाइन वाली बनारसी साड़ी पहनकर पहुंची थी। हालांकि सबकी निगाहें उनके बाजूबंद पर टिकी थी जो वास्तव में मुगल सम्राट शाहजहां की कलगी थी। एक इंस्टाग्राम पेज द्वारा दावा किया गया था कि उस कलगी की कीमत 200 करोड़ रुपए से अधिक है। इंस्टाग्राम पेज 'टोपोफिलिया' के अनुसार, कलगी का बेस गोल्ड का है, जिसमें डायमंड, रूबी और स्पिनल्स जड़ा हुआ है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि ज्वेलरी का खूबसूरत पीस आखिरी बार 2019 में नीलामी में बेचे जाने से पहले 'एआई थानी कलेक्शन' में देखा गया था। साड़ी पर गोल्ड एंड जरी का जाल फ्लोरल एम्ब्रोइडरी वर्क था। इस वर्क को सजाने के लिए सोने के तारों का इस्तेमाल किया था, जिसके कारण इसकी रॉयल्टी दोगुना ज्यादा बढ़ गई। वहीं साड़ी के बॉर्डर की बात करें, तो इसमें गोल्डन गोटा पट्टी के साथ छोटे-छोटे पैच डिजाइन बने थे, जोकि काफी खूबसूरत लग रहे थे।

PunjabKesari

5. 7 लाख की को-आर्ड ग्रीन ड्रेस 

ईशा अंबानी के ट्विंस बेबीज के पहले बर्थ पर नानी नीता अंबानी ने डोल्से एंड गबाना की पर्पल लेस ड्रेस पहनी थी जिसकी कीमत, 1 लाख 82 हजार, 648 रु. थी और उसी इवेंट में नीता ने एक कोर्ड सेट ड्रेस पहनी थी। ओम्ब्रे ग्रीन कलर की इस ड्रेस की कीमत करीब 7 लाख रु. के आस-पास थी। चलिए आप भी इस 7लाख की ड्रेस पर एक नजर डालें जो देखने में काफी सिंपल लग रही थी।

PunjabKesari

6. ब्लू बनारसी साड़ी और एमराल्ड नेकलेस

एनएमएसीसी के लान्च इवेंट पर नीता अंबानी ने ब्लू बनारसी साड़ी पहनी थी। इसके साथ भी नीता अंबानी ने ग्रीन ज्यूलरी ही चूज की थी। नीता अंबानी की इस लुक को काफी अच्छा रिसपॉन्स मिला था। ट्रडीशनल साड़ी और गहनों के साथ नीता ने गजरा लगाकर अपनी लुक कंप्लीट की थी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static