दिवाली पार्टी की Limelight लूट ले गई नीता अंबानी की बहुएं, इनके आगे फिकी पड़ी बॉलीवुड हसीनाएं

punjabkesari.in Friday, Oct 21, 2022 - 12:34 PM (IST)

बॉलीवुड में दिवाली का जश्न शुरु हो चुका है और कल डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने घर दिवाली पार्टी रखी। उनके घर पूरा बॉलीवुड ही जश्न मनाने पहुंचा लेकिन इस दौरान लाइमलाइट में रही अंबानी की दोनों बहुएं।

श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट दोनों ट्रेडीशनल कपड़े पहनकर पार्टी करने पहुंची। श्लोका मेहता ने पीच कलर की हैवी साड़ी पहनी जिसके साथ गले में नेकलेस और कानों में इयररिंग्स वियर किए। खुले बाल और मिनिमम मेकअप में वो बहुत ही प्यारी लग रही थी। वही दूसरी ओर उनकी होने वाली देवरानी राधिका व्हाइट लहंगे में दिखी।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने भी पार्टी में एक साथ एंट्री ली। कैटरीना सिंपल साड़ी में बहुत ही खूबसूरत दिखी और विक्की ने ब्लैक शेरवानी पहनी थी।

एक्टर शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना गोल्डन साड़ी में दिखी। सुहाना ने साड़ी को काफी अलग तरीके से बांधा था। सुहाना की साड़ी तो अच्छी थी लेकिन मेकअप और हेयरस्टाइल नहीं।

ऐश्वर्या राय की ननद श्वेता बच्चन भी ट्रेडीशनल लुक में दिखी। हमेशा सिंपल दिखने वाली श्वेता ने इस बार व्हाइट एंड गोल्डन कलर का शरारा सूट पहना। कानों में हैवी इयररिंग्स, छोटी सी बिंदी और रेड लिपस्टिक से श्वेता ने अपनी लुक को कंप्लीट किया।

श्वेता नंदा की बेटी नव्या नवेली नंदा रेड कलर की ड्रेस में दिखी। नव्या भी काफी सुंदर लग रही थी। उन्होंने अपनी दोस्त शनाया कपूर के साथ मीडिया के सामने पोज दिए। शनाया ने सिल्वर साड़ी पहनी थी।

एक्ट्रेस जेनेलिया पिंक कलर की साड़ी में नजर आईं। हमेशा की तरह इस बार भी उनका क्यूट अंदाज फैंस को पसंद आया।

शेट्टी सिस्टर्स भी किसी से कम नहीं दिखी। जहां शिल्पा ने लाइट कलर की साड़ी पहनी तो वही शमिता शेट्टी इंडो वेस्टर्न ड्रेस में नजर आईं।

 

Content Writer

vasudha