कभी सेल्सवुमन थीं Nirmala Sitharaman, आज है दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शुमार

punjabkesari.in Thursday, Feb 01, 2024 - 11:27 AM (IST)

आज देश के लिए बहुत बड़ा दिन है। कुछ ही देर में देश की वित्त मंत्री अपना पिटारा खोलकर बजट की खास सौगात पेश करने वाली हैं। ये उनकी और से अंतरिम बजट होगा। इस बार के बजट से लोगों को बहुत उम्मीदें हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि जिस महिला के हाथ में आज देश के बजट की चाबी है वो कभी सेल्सवूमेन हुआ करती हैं। सेल्सवूमेन से वित्त मंत्री बनने का उनका सफर बहुत दिलचस्प रहा है। वहीं वो पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के बाद भारत का रक्षा मंत्री का पद संभालने वाली दूसरी महिला रह चुकी हैं। आइए आज इस खास दिन पर डालते हैं निर्मला सीतारमण की जिंदगी पर एक नजर।

तमिलनाडु के मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था निर्मला का जन्म

निर्मला का जन्म 18 अगस्त 1959 को तमिलनाडु के मदुरै में एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था। उनके पिता नारायण सीतारमण रेलवे में काम करते थे और मां सावित्री हाउस वाइफ थीं। उन्होंने तिरुचिरापल्ली के सीतालक्ष्मी रामास्वामी से economics में बीए किया। इसके बाद 1984 में जेएन्यु (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय)  से मास्टर्स की पढ़ाई की। उन्होंने यूरोपियन टेक्सटाइल ट्रेड (Indo-European textile trade) पर स्टडीन करते हुए पीएचडी की है।

यूं किया सेल्सवुमन से राजनीति तक का सफर 

उनका राजनीति का सफर इतना आसान नहीं था। उन्होंने डॉ परकल प्रभाकर से लव मैरिज की थी, जिनसे वो जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पढ़ाई करते हुए मिली थीं। दोनों शादी के बाद लंदन शिफ्ट हो गए थे। यहां पर उन्होंने रीजेंट स्ट्रीट में एक होम में सेल्सवुमनन के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ब्रिटेन में एग्रीक्ल्चरल इंजीनियर्स एसोसिएशन में सहायक अर्थशास्त्री के रूप में भी काम किया। ये ही नहीं, ने एक पत्रकार के रूप में बीबीसी world service में भी अपनी ताम कर चुकी हैं। लेकिन बेटी होने के बाद वो साल 1991 में वो अपने परिवार के साथ भारत लौट आईं। साल 2003- 2005 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रहीं। साल 2006 में उन्होंने बीजेपी से हाथ मिला लिया और फिर कामयाबी की सीढ़ी चढ़ती गई। हैरानी की बात ये है कि निर्मला का पूरा परिवार और उनके पति भी कांग्रेस समर्थक था। बीजेपी ने निर्मला सीतारमण को पार्टी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया। उन्होंने पार्टी के चेहरे के रूप में अपनी अलग पहचान बना ली। आंध्र प्रदेश से राज्य सभा के लिए चुने जाने के बाद उन्हें 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार कैबिनेट में राज्यमंत्री के रूप में शामिल किया गया। 

इंदिरा गांधी के बाद रक्षा मंत्री का पद संभालने वाली दूसरी महिला

साल 2017 में निर्मला को मोदी सरकार द्वारा रक्षा मंत्री के रूप में नियुक्ति किया गया। वो इंदिरा गांधी के बाद देश की दूसरी फुल टाइम रक्षा मंत्री रही हैं। इसके बाद साल 31 मई 2019 को उन्होंने वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गआं। 5 जुलाई 2019 को सीतारमण ने अपना सबसे पहला बजट पेश किया था। तब से अब तक वो देश की वित्त मंत्री के रूप में कमाल कर रही हैं।

दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से हैं एक

भारत की वित्त मंत्री निर्मला को Forbes 2021 की दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में शुमर हो चुकी हैं। इस लिस्ट में निर्मला 37वें स्थान पर थीं। इसके अलावा फॉर्च्यून की रैंकिंग लिस्ट में उन्हें देश की सबसे सशक्त महिला माना गया था। बता दें, सीतारमण को शास्त्रीय संगीत का भी बहुत शौक है। 


 

Content Editor

Charanjeet Kaur