''BB 14'' फेम निक्की ने बढ़ाया मदद का हाथ, कोरोना मरीजों को डोनेट करेंगी प्लाज्मा

punjabkesari.in Tuesday, Apr 27, 2021 - 03:07 PM (IST)

कोरोना महामारी ने देश में कोहराम मचाया हुआ है। रोजाना भारी संख्या में कोरोना संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में कई लोगों की मदद के लिए कई सेलेब्स आगे आ रहे हैं। इसी लिस्ट में अब बिग बाॅस 14 फेम निक्की तंबोली का नाम भी जुड़ गया है। निक्की ने जरूरतमंद लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। जानकारी के मुताबिक निक्की कोरोना संक्रमित मरीजों को प्लाज्मा डोनेट करने वाली हैं। 

दरअसल, हाल ही में निक्की सोशल मीडिया पर लाइव हुई थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह जरूरतमंद मरीजों के लिए प्लाज्मा डोनेट करने वाली हैं। निक्की ने कहा, 'मेरा ब्लड ग्रुप O पाॅजिटिव है और मैं कोरोना मरीजों के लिए प्लाज्मा डोनेट करूंगी।' इसके साथ ही निक्की ने उन लोगों से भी प्लाज्मा डोनेट करने की अपील की है जो कोरोना से ठीक हो चुके हैं। 

भाई अस्पताल में भर्ती

निक्की ने आगे बताया कि उनका भाई भी कोरोना से संक्रमित है और इस समय अस्पताल में भर्ती है। जिस वजह से वह काफी परेशान है। 

बता दें मार्च महीने में खुद निक्की कोरोना का शिकार हो गई थी। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर जानकारी देते हुए लिखा था, 'आज सुबह मेरा कोरोना टेस्ट हुआ जो पॉजिटिव आया है। मैं अपने डॉक्टर की सलाह पर एहतियात बरत रही हूं और दवाएं ले रही हूं। मैं उन सभी लोगों से अनुरोध करती हूं जिनके साथ मैं पिछले कुछ दिनों में संपर्क में आई हूं। वे सभी अपना टेस्ट करवाएं।' हालांकि अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nikki Tamboli (@nikki_tamboli)

Content Writer

Bhawna sharma