डीपनेक ब्लाउज पहनने पर ट्रोल हुई Nikki Tamboli, यूजर्स बोले - ''बॉलीवुड में जाने के लिए कुछ भी...''

punjabkesari.in Wednesday, Jul 12, 2023 - 05:08 PM (IST)

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और खतरों के खिलाड़ी 11 फेम निक्की तंबोली फैंस को इंप्रेस कर ही लेती हैं। कभी अपनी खूबसूरती से तो कभी अपने फैशन सेंस के जरिए वह फैंस का दिल जीत ही लेती हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर निक्की का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके चलते वह ट्रोल हो रही हैं। दरअसल इस वीडियो में निकी तंबोली काफी बोल्ड ब्लाउज में नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस बेहद ही बॉल्ड ब्लाउज में दिख रही हैं ऐसे में फैंस ने उनकी क्लास लगा दी है। 

डीप नेक क्लीवेज में दिखी निकी 

वहीं निक के ऑवरऑल लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने कांजीवरम साड़ी के साथ हैवी ज्वेलरी कैरी की थी। इस पूरे आउटफिट में निकी काफी गॉर्जियस दिख रही थी। परंतु उनके डीपनेक ब्लाउज के कारण फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। ब्लाउज काफी डीप था जिसमें निकी का क्लीवेज दिख रहा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nikki Tamboli (@nikki_tamboli)

 

यूजर्स ने किया ट्रोल 

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने निक्की को ट्रोल करना शुरु कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि- 'बकवास, देखो बस कुछ दिखाने के लिए साड़ी के नाम पर यह सब करते हैं ये लोग, और भी जैसे राखी और शर्लिन।' 

अन्य ने कहा कि - 'यह कोई अप्सरा नहीं है, यह बस बॉलीवुड में प्रवेश पाने के लिए सब कुछ हो रहा है।' 

एक ने कहा कि - 'साड़ी की साड़ी खूबसूरती खराब कर दी इसने पहन कर ।' 

वहीं एक ने कहा कि - 'यह सारी आधी नंगी महिलाएं हमारी संस्कृति और कल्चर को मार रही हैं।'

वहीं अगर निक्की तंबोली के वर्कफ्रंट की बात करें तो निक्की तंबोल कई सारी तेलुगू और तमिल फिल्मों का हिस्सा बन चुकी हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस 2021 में टीवी सीरियल 'सिर्फ तुम' में भी दिखी थी। निक्की तंबोली ने 'एक हसीना 'ने नाम का शाहीर शेख के साथ भी नजर आई थी। इसके अलावा वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नेहा शर्मा स्टार्र 'जोगीरा सारा रारा' गाने में भी दिखी थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nikki Tamboli (@nikki_tamboli)


 

Content Writer

palak