फ्रेंड की शादी में दिखना है हॉट और स्टाइलिश तो Nikki Tamboli की इन एथनिक लुक से लें इंस्पिरेशन

punjabkesari.in Sunday, Jan 15, 2023 - 12:30 PM (IST)

निक्की तंबोली को बिग बॉस 14' में पहली बार देखा गया था। यहीं से उन्हें अच्छी-खासी पॉपुलैरिटी मिली है। खूबसूरत होने के साथ ही निक्की बहुत ज्यादा ग्लैमरस है और उनका फैशन सेंस कमाल का है। उनके काम के साथ-साथ उनके फैशन सेंस को भी बेहद पसंद किया जाता है, तो चलिए आपको दिखाते हैं निक्की तंबोली के बेहद खूबसूरत, स्टाइलिश और एथेनिक लुक्स जो आप इस वेडिंग सीजन में ट्राई कर सकती हैं...

लाइट येलो स्लीवलेस गाउन

इस गाउन में तो निक्की की खूबसूरती के क्या कहने ? यहां निक्की व्हाइट एम्ब्रोइडरी किए हुए येलो आउटफिट में बहुत ग्लैमरस लग रही हैं और मिनिमल मेकअप के साथ दीवा ने अपने लुक को कंप्लीट किया है। वेडिंग सीज़न में निक्की तंबोली का ये स्टाइल परफेक्ट है।

येलो क्रॉप टॉप और रफ्लड स्ट्रेट फिट स्कर्ट

अपने इस एथनिक लुक में निक्की तंबोली ने ये येलो कलर का क्रॉप टॉप और रफ्लड स्ट्रेट फिट स्कर्ट डाला हुआ है जिसमें वो बहुत स्टाइलिश और ग्लैमरस लग रही हैं।

गोल्डन सूट

गोल्डन कलर इन दिनों बहुत ज्यादा ट्रेंड में है। ऐसे में अगर आप फैशन के साथ जाना चाहती हैं तो निक्की तंबोली का यह ऑल ओवर गोल्डन सूट लुक बेहद खूबसूरत लगेगा।

मैजेंटा रफ्ल्ड प्लाज़ो, क्रॉप एम्ब्रोइडरी टॉप 

निक्की तंबोली के काम के साथ-साथ उनके फैशन सेंस को भी बेहद पसंद किया जाता है। उनके इस लुक को ही देख लीजिए, मैजेंटा कलर के रफ्ल्ड प्लाज़ो, क्रॉप एम्ब्रोइडरी टॉप और दुपट्टा लुक में वो बेहद गॉर्जियस दिख रही हैं।

मल्टीकलर्ड एंब्रॉयडरी लहंगा

निक्की का ये लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। यहां निक्की ने मल्टीकलर्ड एंब्रॉयडरी लहंगा पहना हुआ हैं। बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लहंगा पहने हुए निक्की ने माथे पर मांग टीका लगा हुआ है और उनके खुले बाल और कर्वी उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहे हैं।

Content Editor

Charanjeet Kaur