जिसने की 2 साल पहले कोरोना की भविष्यवाणी अब उसी ने कहा- जल्द ही दस्तक देगा नया फ्लू

punjabkesari.in Wednesday, Nov 25, 2020 - 12:35 PM (IST)

कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके प्रति लोग पहले जितने जिम्मेदार थे शायद अब उतने नहीं हैं और यही एक कारण है कि इसके केस अब लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं कोरोना से निजात पाने के लिए बहुत सी कंपनियां वैक्सीन पर काम कर रही है। दुनियाभर के लोगों की निगाहें अब वैक्सीन पर ही टिकी हुई है। वहीं अब नया साल आने वाला है और लोगों को उम्मीद है कि उन्हें 2021 में कोरोना महामारी से छुटकारा मिल जाएगा। इसी बीच करीब दो साल पहले कोरोना वायरस की भविष्यवाणी करने का दावा करने वाले 35 वर्षीय मनोवैज्ञानिक निकोलस ऑजुला ने अब आने वाले नए साल को लेकर भी भविष्यवाणी की है।

साल 2022 तक खत्म नहीं होंगे प्रतिबंध 

निकोलस ऑजुला का कहना है कि दुनिया को साल 2021 में भी कोरोना महामारी से राहत नहीं मिलेगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि नए साल के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं होगा। हालांकि बसंत के आस-पास इस महामारी पर काबू पाया जा सकेगा। लेकिन इस वायरस से बचाव के लिए लगाए गए प्रतिबंध साल 2022 तक खत्म नहीं होंगे। 

अगले साल आएगा 'पिग फ्लू' 

उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में आने वाले दूसरे संकट के बारे में बताते हुए कहा कि दुनिया अगले साल 'पिग फ्लू' नाम की बीमारी का सामना करेगा। हालांकि निकोलस ऑजुला का कहना है कि सूअरों से होने वाली यह बीमारी दूसरे वायरस की तरह नहीं फैलेगी। लेकिन फिर दुनिया इस बीमारी से परेशान रहेगी।

कौन है निकोलस ऑजुला

निकोलस ऑजुला अपने बारे में बताते हैं कि वह हजारों बार जन्म ले चुके हैं। निकोलस ऑजुला के अनुसार अपने पिछले जन्मों में से एक जन्म में मिस्र की रानी थे। निकोलस ऑजुला कहते हैं कि उन्हें करीब 17 वर्ष की उम्र में अपनी क्षमताओं का आभास हुआ था। निकोलस ऑजुला की इतिहास और अर्थशास्त्र में रूची थी। वह इसकी पढ़ाई करना चाहते थे। लेकिन जब उन्हें इस तरह का अनुभव हुआ तो उन्होंने पास्ट लाइफ रिग्रेशन थेरेपिस्ट बनने का फैसला किया। जिसके बाद से लगातार उन्हें विजन दिखने लगे। ऑजुला का कहना है कि साल 2018 में ही उन्होंने कोरोना वायरस की भविष्यवाणी कर दी थी।

Content Writer

Bhawna sharma