क्या आप जानते हैं सैफ-करीना के बेटे तैमूर का Nick name?

punjabkesari.in Saturday, Jan 13, 2018 - 10:48 AM (IST)

सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान हमेशा अपनी क्यूटनेस को लेकर चर्चा में रहते है लेकिन इस बार वह अपने निक नेम को लेकर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर तैमूर का निक नेम काफी वायरल हो रहा है। क्या आप जानते हैं तैमूर का निक नेम अगर नहीं तो चलिए हम बताते है। 

छोेटे नवाब तैमूर अली खान का निक नेम है टिम। जी हां, सैफीना उन्हें प्यार से टिम बुलाते है। वैसे तो उन्होंने खुद तैमूर के निक नेम का खुलासा नहीं किया लेकिन मीडिया को इंटरव्यू देते समय सैफ अली खान ने बातों में बेटे तैमूर का निक नेम बता दिया। दरअसल, सैफ अपनी फिल्म कलाकांडी की एक प्रमोशनल इवेंट में पत्नी करीना के साथ दिखे थे, जहां उन्होंने तैमूर को टिम कहा। 

तैमूर बॉलीवुड के सबसे क्यूट स्टार किड है। आए दिन उनकी नई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। हाल में ही एक तस्वीर सामने आई है जिसमें तैमूर पटौदी प्लेस में है और जमीन पर मैट पर बैठे हुए है। वहीं सैफीना उन्हें लेटकर देख रहे है। इस तस्वीर में दादी शर्मिला टैगोर भी दिखाई दे रही है।

Punjab Kesari