बड़े दिलचस्प हैं इन शहरों के नाम, Knowledge के लिए आपको भी होने चाहिए पता

punjabkesari.in Friday, Aug 18, 2017 - 05:55 PM (IST)

हर देश की अपनी स्भ्यता और संस्कृति होती है और हर शहर का अपना अलग नाम। इसके साथ ही हर शहर की अपनी खास पहचान भी होती है,जिससे उसे जाना जाता है। इन खास बातों से ही शहरों के नाम भी मशहूर हो जाते हैं और उन्हें उनके नाम की जगह पर अलग तरह के उपनाम भी दिए जाते हैं। हमारे देश में भी लगभग हर शहर को उसके अलग-अलग नामों से जाना जाता है। आइए जानें अपने ही देश के शहरों के दिलचस्प नाम।  

अमृतसर


अमृतसर में स्वर्ण मंदिर है और दुनिया भर के लोग इस पवित्र स्थान के दर्शन करने के लिए आते हैं। गोल्डन टैंपल सोने से बना हुआ है और इसी कारण इसे 'गोल्डन सिटी ऑफ इंडिया' भी कहा जाता है। 

मुंबई


भारत की माया नगरी यानि मुंबई में लोग अपने सपने पूरे करने के लिए आते हैं। इस कारण इसे सपनों का शहर कहा जाता है। इसके अलावा इसे गेटवे ऑफ इंडिया,सिटी ऑफ सैवन आइसलैंड जैसे नामों से भी जाना जाता है। 

जयपुर


ऐतिहासिक इमारतों के लिए मशहूर राजस्थान का मशहूर शहर जयपुर बहुत खूबसूरत है। यह गुलाबी शहर यानि पिंक सिटी के नाम मशहूर है। इस शहर में ज्यादातर इमारतों और घरों का रंग भी गुलाबी है। 

लखनऊ


अपनी शाही महमाननवाजी के लिए मशहूर लखनऊ में कभी देश के नामी नवाब रहते थे। आज भी कहीं न कहीं इस शहर में उनकी छाप देखने को मिल जाती है। इसी कारण इसे नवाबों का शहर भी कहते हैं। 

बेंगलुरू


देश की ज्यादातर सॉफ्टवेयर कम्पनियां इसी शहर में है। इस कारण इस शहर को IT Capital of India के नाम से भी जाना जाता है। 

इलाहाबाद


गंगा,यमुना और सरस्वती तीन नदीयों का संगम इस शहर में होता है। इसे संगम सिटी कहते हैं।

शिलांग 


यह बहुत खूबसूरत शहर है और इसके हर तरफ हरियाली इसे और भी खास बना देती है। कही जाता है कि इस शहर की खूबसूरती बिल्कुल स्कॉटलैंड से मिलती जुलती है। इस कारण इसे स्कॉटलैंड ऑफ ईस्ट भी कहा जाता है। 

नागपुर


यह शहर संतरों के लिए जाना जाता है और नागपुर के अलावा इसे सिटी ऑफ ऑरेंज भी कहा जाता है। 

आगरा
दुनिया के सात अजूबों में से एक आगरा का ताज महल अपनी खूबसूरती के कारण मशहूर है। जिस कारण इस शहर का नाम ताज शहर के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा यहां का पेठा बहुत मशहूर है और आगरा को पेठा नगरी के नाम से भी जाना जाता है। 

Punjab Kesari