प्रियंका को प्यार से बुलाते हैं मिट्ठू, जानिए बाकी स्टार्स के क्या है निकनेम

punjabkesari.in Friday, Jun 15, 2018 - 12:18 PM (IST)

बॉलीवुड सितारों के नाम पर लोग अपने बच्चों के नाम रखते हैं। लोगों को इन स्टार्स की निजी जिंदगी से जुड़ी हर एक बात जानने का बहुत क्रेज रहता है। फिल्म स्टार्स के असली नाम तो हर कोई जानते हैं लेकिन क्या आप इनके निक नेम के बारे में जानते हैं? आइए जानें इनके प्यार से पुकारे जाने वाले नामों के बारे में। जिस नाम से उनके घर वाले उन्हें बुलाते हैं


1. प्रियंका चोपड़ा


देसी गर्ल अब पूरी तरह से विदेशी बन गईं हैं। बॉलीवुड में वह अब कम ही नजर आती हैं। पी सी के नाम से जानी जाने वाली प्रियंका चोपड़ा का निक नेम मिट्ठू और मिमी है। 


2. आलिया भट्ट


बबली गर्ल आलिया भट्ट रको उनकी मां आलिया नहीं बल्कि उनके निकनेम से पुकारती हैं। उनका निकनेम आलू है। 


3. रणबीर कपूर


रणबीर कपूर का निकनेम रेमंड है, उनकी मां उन्हें इसी नाम से पुकारती हैं। 


3. ऐश्वर्या राय बच्चन


ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती और पर्सनेलिटी से उनका निकनेम बिल्कुल भी मैच नहीं करता। उनके घरवाले उन्हें गुल्लू कहकर बुलाते हैं। 


4. माधुरी दीक्षित


माधुरी दीक्षित बॉलीवुड का फेमस नाम है। हर मां चाहती है कि उसकी बेटी में माधुरी की झलक हो। उनका प्यार से पुकारा जाने वाला नाम बबली है। 


5. सोनम कपूर


रियल फैशनिस्ता सोनम कपूर की पर्सनेलिटी का कोई मुकाबला नहीं कर सकता। वहीं उनके निक नेम के बारे में बात की जाए तो सोनम को प्यार से उनके घरवाले जिराफी कहकर बुलाते थे

6. श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर का निकनेम उनके को स्टार वरुण धवन ने दिया है। वह उन्हें चिरकुट के नाम से पुकारते हैं। 

Punjab Kesari